लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में आग लगी:टर्मिनल से 300 मीटर दूर, 2 किमी दूर से दिखा धुआं, एक घंटे में बुझाई गई

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में मंगलवार सुबह आग लग गई। एक घंटे में फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग बुझाई। जहां आग लगी, वह टर्मिनल से 300 मीटर और रनवे से 100 मीटर दूर है। हालांकि, विमानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट परिसर में अस्थायी तौर पर 3 मंजिला पीवीसी बिल्डिंग बनाई गई है। इसमें करीब 300 मजदूर रहते हैं। इस वक्त मजदूर एक नए होटल का निर्माण कर रहे हैं। सुबह 6 बजे आग लगी तो अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग पूरी पीवीसी बिल्डिंग में फैल गई। 2 किमी दूर से धुआं उठता दिखाई दिया। आग की तस्वीरें देखिए-
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….