भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दौरे के दूसरे दिन वाराणसी में हैं। युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि हम युवाओं को बांट क्यों रहे हैं? पहले भी टीन एजर होते थे। ऐसे में कोई भी व्यक्ति उन्हें अल्फ़ा बीटा गामा में न बांटे। हमारा देश युवाओं का देश था और है। छात्राओं के करियर और रोजगार से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कहा कि AI में बड़े निवेश आए हैं। भारत जल्द ही AI का हब बनेगा। जिस देश का इतिहास अच्छा नहीं होता, उसकी विरासत अच्छी नहीं होती। यूपी बदल गया है। यहां विकास हो रहा है। पहले यूपी का नाम जब आता था तो माफिया और हत्या की बात होती थी। अब कहा जाता है कि एक्सप्रेस वे बन रहा है। डिफेंस कारिडोर बन रहा है। जिसमें 40 परसेंट एम्प्लॉयमेंट यूपी के युवा साथियों को मिल रहा है। पहले ही सरकारों में युवा अपनी एनर्जी का गलत दिशा में इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। देश में लीगल स्टडी को बढ़ावा दिया जा रहा है। लॉ स्कूल खुल रहे हैं। लॉ में जाने वाला व्यक्ति आज आगे बढ़ रहा है। सुनहरा भविष्य बना रहा है। इससे पहले वह गुरुवार सुबह वह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सुबह 10 बजे काशी अध्ययन पीठ पहुंचे। यहां युवाओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। नितिन नवीन ने कहा कि बाबा की नगरी में आकर हर भक्त अपने आपको यहां नतमस्तक करता है। काशी आना हमारी परंपरा में है और पहले भी कई बार यहां आने का मौका मिला है, लेकिन पिछले दिनों काशी विश्वनाथ का ये कॉरिडोर जो पूरी तरह से भव्य निर्माण हुआ तो आज सभी श्रद्धालु को अच्छा लगता है। हम सबके लिए बाबा का दर्शन अद्भुत होता है इसके लिए मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी को बहुत बधाई। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र को आपने भव्य और अलग आकृति दी है।