यूपी कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। इस दौरान जूते-चप्पल चले और जमकर धक्का-मुक्की हुई। 30 मिनट तक गहमागहमी का माहौल रहा। हंगामे के बाद यूपी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी हुई है। मामला बिगड़ता देखकर सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने अजय राय को मनाया। बताया जा रहा है कि पदभार ग्रहण के दौरान अजय राय के समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर यूपी कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के समर्थक भिड़ गए। 3 तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही…