‘मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी नहीं हुई तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। न्याय की लड़ाई का अंत तभी होगा, जब मुस्कान-साहिल को फांसी दी जाएगी। तभी सौरभ की आत्मा को शांति मिलेगी।’ ये बातें सौरभ की मां रेणू देवी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा- घर में विशेष पूजा-अर्चना चल रही है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दोनों को फांसी हो। सौरभ हत्याकांड में 14 अक्टूबर को मेरठ कोर्ट फैसला सुनाएगी। यह केस पूरे देश में ‘नीले ड्रम’ के नाम से मशहूर हुआ। सौरभ राजपूत की लाश उनके ही घर में नीले ड्रम में मिली थी। 30 सितंबर, 2026 को कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। मां बोली- 15 महीने से कोर्ट के चक्कर काट रही सौरभ की मां रेणू देवी ने कहा- मैं पिछले 15 महीनों से कोर्ट के चक्कर काट रही हूं। हर तारीख पर कोर्ट में खुद मौजूद रही। पूरी प्रक्रिया को अपने सामने इस उम्मीद के साथ देखा कि बेटे सौरभ को न्याय मिलेगा। मुस्कान-साहिल दोनों को फांसी ही मिलनी चाहिए। उन दोनों ने जो क्राइम किया है, वो बदतर है। इसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया। इसी केस को देखकर और लड़कियों का हौसला बढ़ गया। वो भी नए-नए तरीकों से अपने पतियों को मार रही हैं। ऐसे में कोर्ट को एक नजीर पेश करते हुए मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देना चाहिए। मां ने कहा- न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे रेणू ने कहा- हमें पूरी उम्मीद है कि कानून हमारा साथ देगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर मुस्कान-साहिल को फांसी नहीं हुई, तो हम अगली अदालतों में जाएंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे, न्याय के लिए आगे दरवाजा खटखटाएंगे। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट जाकर वहां अपनी लड़ाई लड़ेंगे। मुस्कान-साहिल को फांसी दी जाए, हम बार-बार अदालत से यही दरख्वास्त करेंगे। सौरभ के बड़े भाई बोले- मुस्कान की बेटी को नहीं रखेंगे सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा- मुस्कान की बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के पास ही रहती है। वो लोग हमें पीहू से मिलने भी नहीं देते। दूसरी बच्ची, जिसे मुस्कान ने जेल में जन्म दिया है। वह सौरभ नहीं, साहिल की बेटी है। जब वो सौरभ की बेटी नहीं है, तो हम उसे क्यों अपने पास रखेंगे? बच्ची का चाहे जो हो, हमें उससे मतलब नहीं है। मुस्कान को फांसी हुई, तो उसकी बेटी चाहे जहां रहे, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। अब मुस्कान के पिता की बात पढ़िए… मुस्कान ने जो किया, उसकी सजा उसे मिलनी चाहिए मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने दैनिक भास्कर से फोन पर कहा- हम ऑनकैमरा कुछ भी बोलना नहीं चाहते। हमें मुस्कान से कोई मतलब नहीं। वो हमारे लिए उसी दिन मर गई थी, जब उसने सौरभ की हत्या की थी। हम किसी तरह अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश में लगे हैं। हम आज तक मुस्कान से मिलने नहीं गए, न ही हम अब उससे मिलने कभी जेल जाएंगे। न बाहर मिलेंगे। जेल में उसके साथ जो बच्ची है, उससे भी हमें कोई मतलब नहीं। वो साहिल की बेटी है। मुस्कान उसका चाहे जो करे, हमें मतलब नहीं है। बड़ी बेटी पीहू हमारे पास ही रहेगी, क्योंकि वो सौरभ की बेटी है। वो जन्म से हमारे साथ रही है। उसे हम हमेशा अपने साथ रखेंगे। लेकिन, मुस्कान के लिए हम कभी अदालत में पैरवी नहीं करेंगे। अब पूरा मामला ग्राफिक्स के जरिए समझिए मुस्कान ने कैसे सौरभ का मर्डर किया, पढ़िए ———————- ये खबर भी पढ़ें…. लखनऊ की वॉन्टेड मॉडल दिल्ली भागी, करीबी हिरासत में, कारोबारी की हत्या में आरोपी श्रद्धा दुबे का पति से तलाक, एक बेटा भी है लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी गई है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां रवाना कर दी गई है। हजरतगंज पुलिस ने रविवार को श्रद्धा के 2-3 करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पढ़िए पूरी खबर