यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से:विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन में खत्म होगी; देखें पूरा टाइमटेबल

यूपी बोर्ड ने सोमवार शाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइमटेबल घोषित कर दिया। परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। इसके बाद बाद यूपी में विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ होंगी और 2 पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। 5 फरवरी को पहली पाली में 10वीं-12वीं की हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं 24 फरवरी को आखिरी दिन संस्कृत और कृषि विषय का पेपर होगा। इस बार बोर्ड परीक्षाएं 20 दिनों के भीतर करा ली जाएंगी। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी। 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह संख्या 53,37,432 थी। यानी इस बार 1,32,719 परीक्षार्थी कम हुए हैं। अब डेटशीट देखिए… पहले 10वीं के एग्जाम का शेड्यूल… अब 12वीं के एग्जाम का शेड्यूल देखिए… ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर ‘UP Board Exam 2026 Datesheet for Class 10, 12’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: परीक्षा का टाइमटेबल pdf फाइल के रूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 4: डेटशीट देखकर अपनी परीक्षा का कार्यक्रम नोट कर सकते हैं।
स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें। जनवरी में लागू होगी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में खत्म हो जाएंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में चुनाव मार्च में कराए जाएंगे और परिणाम अप्रैल में जारी हो सकता है। सोर्स बताते हैं कि चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन और सरकार विरोधी माहौल के शांत होने का भी इंतजार करने की रणनीति है। पहले उम्मीद थी कि जनवरी में चुनाव आचार संहिता लागू होगी। सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव के बाद 25 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। लेकिन, विधानसभा का कार्यकाल उसकी पहली बैठक से 5 साल का होता है। वर्तमान विधानसभा की पहली बैठक 23 से 25 मई, 2022 तक हुई थी। ऐसे में विधानसभा का कार्यकाल मई, 2027 में पूरा होगा। 10वीं में बढ़े, 12वीं में घटे छात्र यूपी बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 2027 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए 27,75,741 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 2026 में यह संख्या 27,61,972 थी। इस तरह 10वीं में 13,769 छात्र बढ़े हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस बार 24,28,972 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल 12वीं में 25,75,460 छात्र रजिस्टर्ड थे। यानी इस बार 1,46,488 छात्र कम हुए हैं। करीब 265 परीक्षा केंद्र कम हो सकते हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या घटने से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम हो सकती है। मौजूदा रजिस्ट्रेशन और एक केंद्र पर औसतन 500 से 1,000 परीक्षार्थियों के आवंटन के अनुमान के आधार पर इस बार करीब 265 केंद्र कम किए जाने की संभावना है। हालांकि, केंद्रों की अंतिम संख्या बोर्ड के निर्णय के बाद तय होगी। 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 8,033 केंद्र बनाए गए थे। तब कुल 53,37,432 छात्र रजिस्टर्ड थे। वहीं, 2025 में 54,37,174 परीक्षार्थियों के लिए 8,140 केंद्र और 2024 में 55,25,342 परीक्षार्थियों के लिए 8,265 केंद्र बनाए गए थे। 10वीं में कठिन विषयों के बीच 1-2 दिन का गैप, 12वीं में 2-3 दिन 10वीं के छात्रों को गणित और विज्ञान की तैयारी के लिए 1 से 2 दिन का समय मिलेगा। वहीं, 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों को गणित, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की तैयारी के लिए 2 से 3 दिन का गैप मिलेगा। भौतिक विज्ञान की तैयारी के लिए 1 दिन का समय मिलेगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कितने दिन चलीं? ……………. ये खबर भी पढ़ें… 5वीं पास लड़की हिंदी अखबार भी नहीं पढ़ सकती:इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- यूपी की यह कैसी शिक्षा व्यवस्था; 12वीं तक तो पढ़ाओ इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने 5वीं तक पढ़ी एक लड़की ने बताया कि वह हिंदी का अखबार नहीं पढ़ सकती। अपना नाम लिखने के अलावा हिंदी में कुछ भी नहीं लिख सकती। इसके बाद कोर्ट ने यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। पूरी खबर पढ़िए…