मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी की सजा; रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस; CJP का कल फिर दिल्ली मार्च

नमस्कार, केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने की मंजूरी दी। मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि कॉकरोच जनता पार्टी ने एकबार फिर दिल्ली मार्च का ऐलान किया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ₹3350 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियन गेम्स के पदक विजेता एथलीटों से मुलाकात करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को सजा-ए-मौत, प्रेमी साहिल को भी फांसी; कोर्ट में बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना
मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई। उसके प्रेमी साहिल को भी कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई। सजा सुनाते हुए जज ने कहा- अधर्म के काम पर सजा देना धर्म होता है। मुस्कान-साहिल आपने ही सौरभ की नृशंस हत्या की। इसलिए माफी स्वीकार नहीं होगी। सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। मुस्कान-साहिल ने सबूत मिटाने के लिए सौरभ के शव को 5 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया था। इसके बाद उस पर सीमेंट का घोल डाल दिया था। मुस्कान बोली- मेरी बेटियों का ख्याल रखना: जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया था। दोनों जज के सामने जमकर रोए। जज ने मुस्कान से पूछा- तुम अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी हो, क्या सजा चाहती हो? इसके जवाब में उसने कहा- मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए। फिर वह खामोश हो गई। साहिल से भी यही सवाल पूछा गया, तो वह चुप रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. यूपी में 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-27% आरक्षण का पालन कीजिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में 3 महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बुधवार को वे याचिकाएं भी खारिज कर दीं, जिनमें निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले को अवैध बताया गया था। जस्टिस अजीत कुमार और गरिमा प्रसाद की डिवीजन बेंच ने 3 घंटे सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा- मौजूदा ग्राम प्रधान चुनाव होने तक प्रशासक बने रहेंगे। जिस शासनादेश के तहत प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी, वह पूरी तरह से वैध है। यानी प्रशासक अगले तीन महीने तक काम करते रहेंगे। हाईकोर्ट ने कहा कि ओबीसी कमीशन के काम में कोई बाधा नहीं आएगी, लेकिन चुनाव की प्रक्रिया कमीशन के काम पर निर्भर नहीं करेगी। चुनाव मौजूदा नियमों और ढांचे के तहत ही कराए जाएंगे। इसमें 27% आरक्षण के प्रावधान का पालन किया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत है। हमारे पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प है। पूरी खबर पढ़ें… 3. केंद्र सरकार का ऐलान- रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस मिलेगा; दिव्यांगों को अब जन्म से पेंशन केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे के करीब 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने की मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इस पर करीब ₹2,009 करोड़ खर्च होंगे। रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन सीमा ₹7,000 तय की गई। इस आधार पर 78 दिन के बोनस की अधिकतम रकम ₹17,951 बनती है। सरकार ने दिव्यांगों की पेंशन नियमों में भी बदलाव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत अब दिव्यांगों को 18 साल की बजाय जन्म से पेंशन मिलेगी। बेंचमार्क दिव्यांगता की सीमा 80% से घटाकर 40% कर दी गई है। पेंशन की दरें इस तरह होंगी: 0 से 79 साल की उम्र: ₹375 प्रति माह। 80 साल या उससे अधिक उम्र: ₹625 प्रति माह। NSAP 2030-31 तक जारी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई। इस दौरान योजना पर ₹53,428 करोड़ खर्च होंगे। इससे देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3.20 करोड़ लाभार्थियों को मदद मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. कॉकरोच पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी, दीपके बोले- जेल में डाल दो, परवाह नहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया। दीपके ने बुधवार को वीडियो मैसेज जारी कर कहा- सभी लोग 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे। ये लोग मुझे भी जेल में डाल सकते हैं लेकिन मुझे परवाह नहीं। दीपके बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय भीड़ उन पर चिल्लाने लगी। एक पैसेंजर ने कहा- क्यों देश को खराब कर रहा भाई। इस पर दीपके ने बस थम्स अप का इशारा किया और चुपचाप चले गए। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। इन्हें मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने सभी के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट और हिरासत में ज्यादती करने के आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ें… 5. सपा के 3 बागी विधायकों ने भाजपा जॉइन की, स्मृति ईरानी बोलीं- कांग्रेस युवराज को शहंशाह नहीं बना पाएगी सपा के तीन बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। अमेठी में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में तीनों ने भाजपा के टोल फ्री नंबर डायल कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्मृति ईरानी की मौजूदगी में तीनों विधायकों को पार्टी का पटका पहनाया। स्मृति ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- तुम चाहे जितने भी दलों को इकट्‌ठा कर अपने राजकुमार को शहंशाह बनाने की कोशिश कर लो, लेकिन यूपी का सच यह है कि कांग्रेस लगातार 9 विधानसभा चुनाव हारती आ रही। अमेठी इस बात की साक्षी है कि कांग्रेस का वह परिवार अपने दम पर इस क्षेत्र में चुनाव नहीं लड़ सकता तो अपने दम पर राष्ट्र का नेतृत्व कैसे कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 6. राहुल-प्रियंका इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार शाम इंडिया गेट पहुंचे। यहां उत्तराखंड की अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले, जो धरने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्त किए दुष्यंत कुमार गौतम का विरोध कर रहे हैं। अंकिता के माता-पिता ने गौतम के राज्यपाल बनाए जाने का विरोध किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि अंकिता के मौत मामले में CBI जांच पूरी होने तक गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए और इसे रद्द किया जाए। दरअसल, अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में हत्या की गई थी। वह एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थी। वहां VIP को सर्विस (फिजिकल रिलेशन) देने से इनकार करने पर उसकी हत्या की गई थी। VIP का नाम तो अभी तक सामने नहीं आया लेकिन परिवार का दावा है कि वह VIP दुष्यंत कुमार गौतम थे। पूरी खबर पढ़ें… 7. इजराइल में पाकिस्तानी पायलटों की नो-एंट्री, नेतन्याहू सरकार ने बैन लगाया; राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देशों के क्रू पर सख्ती की इजराइल जाने वाली उड़ानों में अब पाकिस्तान समेत 31 देशों के पायलटों और केबिन क्रू की तैनाती पर रोक लगाई जा रही है। ये नियम उन देशों के पायलटों और क्रू पर लागू होते हैं, जिनके देश के इजराइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान के अलावा ईरान, ओमान, सऊदी अरब और बांग्लादेश जैसे देश शामिल हैं। 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमान के को-पायलट हमाम अल-हमामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। इसके बाद से इजराइल ने विदेशी एयरलाइंस के पायलटों और क्रू की जांच सख्त कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: शेख हसीना बोलीं- BRICS समिट छोड़ने से बांग्लादेश को नुकसान: रिश्ते सुधारने का मौका गंवाया; भारत ने न्यौता दिया था लेकिन PM रहमान नहीं आए (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: मस्क ने यूक्रेन में स्टारलिंक इंटरनेट की स्पीड घटाई: रूस के खिलाफ सेना के ऑपरेशन पर असर; यही सर्विस भारत में शुरू करना चाहते हैं मस्क (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: मद्रास हाईकोर्ट ने कहा-तमिलनाडु सरकार लोगों को दुश्मन समझ रही:पुलिस से पूछा- RSS मार्च को जम्मू-कश्मीर में भी परमिशन, यहां क्यों नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: हॉलीवुड सिंगर बोलीं- CJP को अमेरिका से फंडिंग मिल रही:भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे; मोदी समर्थकों से एकजुट होने की अपील (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, खिड़की से कूदकर जान बचाई:लोगों ने बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका, सभी सुरक्षित; VIDEO (पूरी खबर पढ़ें) 6. उत्तर प्रदेश: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने का आदेश, अब क्या विधानसभा चुनाव आगे बढ़ेंगे? (पूरी खबर पढ़ें) 7. राजस्थान: चुनाव-लड़ने से रोका तो बेटे-बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या: सरपंच का इलेक्शन लड़ना चाहता था पिता; आरोपी को थाने में बहू के पीहरवालों ने पीटा (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… चलते ट्रक में दूल्हा-दुल्हन ने लिए 7 फेरे हरियाणा के गुरुग्राम में दूल्हा-दुल्हन ने चलते ट्रक में 7 फेरे लिए। ट्रक को मैरिज हॉल की तरह सजाया गया था, मंडप भी बनाया गया था। इस अनोखी शादी का वीडियो अब वायरल है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में CJP पर भारी पड़ रहे राहुल गांधी? क्या वाकई दोनों में क्रेडिट की कोई होड़ है 2. भास्कर इंटरव्यू: 2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज 3. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: ट्रेन में 10 रुपए के चावल की बिरयानी 100 की:टेंडर किसी का, पेंट्री दूसरे चला रहे; बोले- रोज सवा लाख किराया, चाय बेचो या दारू 4. रिलेशनशिप एडवाइज: पति पर लाखों का कर्ज है:ये बात उन्होंने मुझसे छिपाकर रखी, मेरा भरोसा टूटा है, क्या ये धोखा है, अब मैं क्या करूं5 5. जरूरत की खबर: दशहरे के मेले में लाउडस्पीकर से सावधान:तेज आवाज से हार्ट-ब्रेन को नुकसान, हियरिंग लॉस का रिस्क, 7 सावधानियां जरूरी 6. ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ में बाढ़ पीड़ित नाव देख दौड़ पड़ते हैं: चोरी हो जाएगी, इसलिए घर नहीं छोड़ा; छत पर तिरपाल डालकर समय काट रहे 7. भास्कर एनालिसिस: मिर्जापुर में दिव्या मित्तल की जीत आसान नहीं:NDA से मिलेगी कड़ी टक्कर, 2 बड़ी चुनौतियां सामने होंगी 8. क्राइम फाइल्स: भोपाल से पाकिस्तान की जासूसी…शादी कर MP में बसना था:जेल से छूटा तो पाकिस्तान ने अपना नागरिक नहीं माना; ई-मेल से भेजता था गुप्त सूचना 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार- ‘मेरे सामने सारे बच्चे छटपटाते हुए डूब गए’:पिता बोले- लकड़ी लेकर लाश ढूंढी, रेस्क्यू टीम डेढ़ घंटे बाद आई; नाव हादसे की आंखों देखी 10. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: नाव में 20 छेद, एक फीट लंबी दरार:मिट्टी से भरी थीं दरारें; ओवरलोड होते ही भरा पानी, 10 मिनट में 13 बच्चों की मौत 11. भास्कर एनालिसिस: क्या बांकीपुर वाला दांव PK को MLC सीट दिलाएगा:जमीन पर कैंडिडेट की लोकप्रियता नहीं, मुद्दा भी पुराना, जन सुराज की चुनौती जानिए 12. भास्कर इंटरव्यू: तेज प्रताप-रोहिणी के साथ हो रही मेरे जैसी साजिश:रोहिणी संभाल सकती हैं राजद, तेजस्वी पर क्या बोले मामा साधु यादव 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: मां को ढूंढने नीदरलैंड से छत्तीसगढ़ पहुंची बेटी:मौत की खबर सुन फूट-फूटकर रोई, 42 साल पहले बिछड़ी थी; मुंबई में मिली बहन 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…