बिजनौर में बारिश से दिन में छाया अंधेरा:तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, धान और गन्ने की फसल पर नुकसान का खतरा

बिजनौर जिले में गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह करीब 10 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे दिन में ही अंधेरा छा गया और तापमान में गिरावट आई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा के कारण खेतों में तैयार धान और गन्ने की फसल गिरने की आशंका है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। अचानक हुई बारिश से रोज कमाने वाले मजदूरों को भी परेशानी हुई। उन्हें काम छोड़कर घर लौटना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बिजनौर जिले में गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह सवेरे आसमान में घने काले बादल छा गए। देखते ही देखते बादलों ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया और सुबह करीब 10 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके कुछ देर बाद तेज हवा के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। जो काफी देर तक जारी रही।मौसम में आए इस बदलाव से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली । हवा के साथ आज बारिश से धन और गन्ने की फसल गिरने की सम्भवना है जिससे किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका जाताई जा रही है। दरअसल गुरुवार सुबह सवेरे तक मौसम सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन 8 बजे अचानक आसमान में काले बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। करीब 10 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और हवा के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन अचानक बदले मौसम ने रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित कर दिया मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है, जबकि गन्ने की फसल भी खेतों में मौजूद है। ऐसे में तेज हवा और लगातार बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा चलने से धान की फसल गिरने का खतरा है। अचानक हुई बारिश से रोजाना मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले श्रमिकों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई। काम की तलाश में घरों से निकले मजदूरों को बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह कामकाज प्रभावित होने से उनकी रोजाना की मजदूरी पर छोड़कर घर वापस आना पड़ा।
वहीं बारिश के चलते दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी।