CM योगी बोले- सफाईकर्मियों का मानदेय काटा तो होगी कार्रवाई:वाराणसी में 16 हजार रुपए न्यूनतम मानदेय देने का ऐलान, बीमा और PF की सुविधा भी मिलेगी

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में आयोजित समारोह में सफाईकर्मियों का सम्मान किया। सीएम योगी ने सफाईकर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपए मानदेय देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनका पैसा काटेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सफाईकर्मियों को PF, सुरक्षा बीमा और इलाज की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी सफाईकर्मी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने सफाईकर्मियों के काम की सराहना करते हुए कहा कि वे लोगों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए मेहनत करते हैं। उनके सम्मान और सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। तस्वीरें देखिए…