यूपी के मौसम में बदलाव जारी है। लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से धूप खिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।
दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक बढ़ेगी, जबकि दिन का मौसम सुहाना बना रहेगा। दूसरी ओर, प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का असर अब भी बना हुआ है। लखनऊ में गोमती का जलस्तर घटने के बाद भी प्रभावित इलाकों में कीचड़, कचरे और बदबू से लोग परेशान हैं। सीतापुर में खेतों में पानी भरा होने से धान की फसल को नुकसान का खतरा है। वहीं, प्रयागराज के झूंसी में गंगा के बीच स्थित करीब 20 साल पुराना तीन मंजिला आश्रम ढह गया। मलबे में तीन लोगों के दबने की सूचना मिली, जिनमें से दो को बचा लिया गया। तीसरे की तलाश जारी है। यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां कम बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां ज्यादा बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए भारी बारिश के बाद क्या ठंड भी कड़ाके की होगी, गीजर, ब्लोअर का मार्केट कैसा रहेगा मौसम विभाग का अनुमान था कि इस साल यूपी में कम बारिश होगी। लेकिन, 26 सितंबर को मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में तय कोटे से 2% ज्यादा बारिश हुई है। इतना ही नहीं, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच, उन्नाव, बाराबंकी जैसे 32 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। अब आम आदमी अनुमान लगा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से इस साल सर्दियां जल्दी आ जाएंगी। तो क्या अलनीनो का असर खत्म हो गया है? वाकई सर्दियां जल्दी शुरू हो जाएंगी? इस साल हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी या सामान्य रहेगी? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…