PM मोदी ने काशी में कपड़ा यूनिट का उद्घाटन किया:सीएम योगी भी साथ; 7 किमी का रोड शो, एयरशो भी देखेंगे

पीएम मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। उन्होंने रूपापुर में 100 करोड़ की अरविंद टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन किया। महिला कामगारों से बात की। इसके बाद पीएम पुलिस लाइन से नमो घाट तक 7 किमी लंबा रोड शो करेंगे। रास्ते में फूल बरसाकर समर्थक उनका स्वागत करेंगे। पीएम दोपहर 1 बजे नमो घाट पहुंचेंगे और एयर शो देखेंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी मौजूद रहेंगे। मोदी करीब 6 घंटे वाराणसी में रहेंगे। एयर शो में कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई देगी। लड़ाकू विमान कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाएंगे, जैसे- अचानक मुड़ना, ऊपर-नीचे जाना और गोल चक्कर लगाना। भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। एयर शो को ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम दिया गया है।