2 निकाह करने वाली महिला को लखनऊ में मारकर फेंका:चेहरे पर चोट, गला दबाया; बैग में कागज पर 4 युवकों के नाम लिखे मिले

उन्नाव की रहने वाली 25 साल की महिला को लखनऊ में किसान पथ के नीचे मारकर फेंक दिया गया। उसके चेहरे पर चोट और गला दबाने के निशान हैं। पास ही एक बैग भी मिला, जिसके अंदर आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक कागज मिला। कागज पर 4 युवकों के नाम लिखे हैं। शव पड़ा होने की सूचना पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस पहुंची। आधार कार्ड से उसकी पहचान उन्नाव के सफीपुर में रहने वाले कमरुद्दीन की बेटी आशिया उर्फ टीना के रूप में हुई। महिला की बहन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना दुबग्गा के सैदपुर गांव की है। देखिए 3 तस्वीरें… कागज पर 4 युवकों के नाम लिखे हैं महिला के पास मिले बैग में एक कागज मिला है। इस पर 4 युवकों के नाम लिखे हैं। इसके अलावा एक 4 अंक का नंबर भी लिखा है। हालांकि, पुलिस ने चारों नामों को अभी उजागर नहीं किया है। आशंका है कि 4 नंबर किसी गाड़ी के हो सकते हैं। हालांकि नंबर के पहले राज्य और जिला संबंधी कोई नंबर या शॉर्टकोड नहीं लिखा है। उधर, झाड़ियों में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों का भीड़ लग गई। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की सर्विलांस सहित चार टीमें खुलासे के लिए लगी है। सीडीआर और लास्ट लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है। 7 साल पहले लव-मैरिज, 2 साल बाद घरवालों ने दूसरा निकाह कराया आशिया 4 बहनों और 2 भाइयों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन परवीन, नसरीन, शाहीन और भाई नाज मोहम्मद, शान मोहम्मद हैं। अभी दोनों भाइयों का निकाह नहीं हुआ है। आशिया के घरवालों ने बताया- आशिया उर्फ नरगिस उर्फ टीना की 2 शादियां हुई थीं। 7 साल पहले उसने गांव के ही एक एससी युवक के साथ भागकर लव-मैरिज कर ली थी। उसके साथ दिल्ली में रह रही थी। उसको एक बेटी उरूज फातिमा (4) भी हुई थी। वहां से 2 साल बाद आशिया घर लौट आई। इसके बाद पिता कमरुद्दीन ने उसका निकाह नवाबगंज के रुपऊ गोड़वा गांव में रहने वाले कल्लू के बेटे नासिर उर्फ अउवा से कर दिया। लेकिन आशिया वहां केवल निकाह वाली रात ही रही। उसके दूसरे दिन वह मायके आ गई, फिर कभी नहीं गई। उसका पति नासिर कई बार उसे लेने आया, लेकिन वह नहीं गई। इस पर पिता कमरुद्दीन ने आशिया को घर से निकाल दिया था। वह बेटी उरूज फातिमा को लेकर घर से निकल गई। इसके बाद सफीपुर में किराए के मकान में रहने लगी थी। कभी-कभी आशिया नवाबगंज में ही रहने वाली अपनी बहन नसरीन के यहां भी चली जाती थी। पुलिस को शव फेंकने के तरीके से हत्या की आशंका एडीसीपी धनंजय कुशवाहा ने बताया- महिला बुर्का पहने थी। जांच-पड़ताल में बैग से एक आधार और पैन कार्ड मिला। उसी से महिला की पहचान हुई। शव 5-6 घंटे पुराना लग रहा है। शव फेंकने के तरीके से लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। ———————- ये खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा ने जेल में शुगर फ्री ब्लैक कॉफी मांगी:बैरक में दोनों बहनें बेचैन, इधर-उधर घूमती रहीं; सोशल मीडिया अकाउंट अब भी एक्टिव लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर जेल में हैं। दूसरे दिन जेल में दोनों बहनें बेचैन नजर आईं। दोनों आपस में काफी देर तक बातचीत करती रहीं, लेकिन किसी दूसरे कैदी से बात नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा ने जेल में शुगर फ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड की। उसने लगातार सफर और थकान का हवाला देते हुए चाय की जगह कॉफी पीने की फरमाइश की। हालांकि, जेल प्रशासन ने साफ कह दिया- जेल मेन्युअल के मुताबिक ही चीजें मिलेंगी। (पूरी खबर पढ़िए)