गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान आकाश अग्रहरी (25) पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 8-10 अज्ञात पर हत्या की कोशिश करने का मुकदमा सोमवार को दर्ज किया है। 21 अक्टूबर की रात में आर्यनगर के पास यह घटना हुई थी। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसके चेहरे, गर्दन और हाथ पर कुल 32 टांके लगे हैं। आकाश के चचेरे भाई प्रद्युम्न की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सर्विलांस व सीसी कैमरा फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश चल रही है। कोतवाली व गोरखनाथ थाना पुलिस की टीम लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब जानिए पूरा मामला
पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ निवासी आकाश अग्रहरी के चचेरे भाई प्रद्युम्न के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे वह मेला देखने और प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने गया था। विसर्जन जुलूस में आगे चल रहे कुछ युवकों से डांस करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक को वहां से हटाए जाने के बाद वह अपने 8-10 साथियों के साथ लौटा और आकाश पर चाकू व भुजाली से हमला कर दिया। हमले में आकाश खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गया। आकाश को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसके शरीर के गर्दन, चेहरे और हाथ पर 32 से अधिक टांके लगे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। परिवार ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की रिकार्डिंग की जांच कराने की मांग की है। आकाश के पिता विजय अग्रहरी बीमार रहते हैं। परिवार का कहना है कि इस स्थिति में बेटे पर हमले के बाद वह भी लाचार पड़े हैं।