मेरठ में निर्दलीय प्रत्याशी दरोगा से बोले-तुम्हारी औकात क्या है:आगरा में सपा प्रत्याशी का दावा- पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई हो रही

यूपी में शिक्षक कोटे की 11 MLC सीटों के लिए मतगणना जारी है। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड में सपा के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल 1050 वोट से आगे हैं। उन्हें 5451 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी को 4462 वोट मिले हैं। सुबह सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। कहा-पश्चिम बंगाल से भी बुरे हालात हैं। बरेली में सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने कहा-चुनाव बूथ कैप्चरिंग और सत्ताबल से लड़ा गया। वहीं मेरठ में एंट्री को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की दरोगा से झड़प हो गई। चिल्लाते हुए उन्होंने कहा- तुम्हारी औकात क्या है, जो हमें रोकोगे। एसपी सिटी ने मामला शांत कराया। 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी हैं। बैलेट पेपर से चुनाव हुआ, ऐसे में जीत-हार के रुझान शाम तक आएंगे। नतीजे कल दोपहर के बाद।