आजम खान 426 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाए:ED ने 11 अरब की जौहर यूनिवर्सिटी अटैच की, अब आगे क्या होगा, VIDEO

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान और जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्तियों (जमीन और इमारतों) को अस्थायी तौर पर अटैच कर लिया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब ₹1,170 करोड़ आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। आजम खान या ट्रस्ट इसके खिलाफ PMLA अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील कर सकते हैं। वहां से भी राहत न मिलने पर मामले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। VIDEO देखिए…