यूपी में आज तूफान की चेतावनी, भारी बारिश का अलर्ट:3 दिन तक मौसम बिगड़ा रहेगा, ओले भी गिर सकते हैं, ठंड बढ़ेगी

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर यूपी में भी दिखने लगा है। आज गुरुवार को 21 जिलों में भारी बारिश और 38 जिलों में तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी है। बुधवार दोपहर लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अर्नब तूफान के असर से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। IIT कानपुर के अर्थ साइंसेज विभाग के प्रोफेसर जावेद एन. मलिक ने दैनिक भास्कर को बताया कि यूपी में बारिश, तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। अर्नब के असर को देखते हुए प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने सभी जिलों के अफसरों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।