सीएम योगी ने 4543 दरोगा को नियुक्ति पत्र दिए:पूछा- किसी ने आप लोगों से लेनदेन किया क्या? धौंस देकर तो यहां तक नहीं पहुंचे

उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयनित 4543 दरोगा को लखनऊ में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने नवचयनित दरोगा से पूछा- किसी ने आप लोगों से लेन-देन तो नहीं किया? इस पर अभ्यर्थियों ने चिल्लाकर ‘नहीं’ में जवाब दिया। इसके बाद सीएम योगी ने पूछा- धौंस देकर तो आप लोग यहां नहीं आए? वैसे यह सवाल आज के यूपी में संभव ही नहीं है। बता दें कि इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जुलाई-2026 में आया था।