यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात 38 IAS अफसरों के तबादले किए। इनमें 5 जिलों के DM बदले गए हैं, जबकि 3 जिलों के DM को हटाकर शासन में तैनात किया गया है। कई अन्य अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी बिजनौर के DM उमेश प्रताप सिंह, मुजफ्फरनगर के DM उमेश मिश्रा और सीतापुर के DM राजागणपति आर के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। इसी वजह से तीनों को जिलों से हटाकर शासन में तैनाती दी गई है। ये तबादले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत किए गए हैं। एक ही पद पर तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को बदला गया है। लिस्ट देखें प्रथमेश सीतापुर, शिवशरणप्पा महराजगंज के DM बने प्रथमेश कुमार को सीतापुर, सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर, शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज और गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, विशेष सचिव मुख्यमंत्री अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद और गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को नोएडा अथॉरिटी का ACEO और नोएडा अथॉरिटी की ACEO वंदना त्रिपाठी को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। तीन जिलों के डीएम हटाए गए, शासन में मिली नई जिम्मेदारी यूपी सरकार ने तीन जिलों के जिलाधिकारियों को हटाकर शासन में नई जिम्मेदारी दी है। सीतापुर के डीएम रहे राजा गणपति आर को निदेशक, सूडा बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर के डीएम रहे उमेश मिश्रा को विशेष सचिव, नगर विकास और बिजनौर के डीएम रहे उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2019-20 बैच के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 38 IAS अधिकारियों के तबादलों में ज्यादातर 2019 और 2020 बैच के अफसर शामिल हैं। इन अधिकारियों को नगर निगम में अपर आयुक्त, जिलों में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मंडलों में अपर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों में ACEO जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं। विधानसभा चुनाव से करीब डेढ़ महीने पहले तीन जिलों के DM को हटाकर शासन में तैनाती दिए जाने को प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। इससे इन अधिकारियों की चुनावी जिम्मेदारियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सीएम ऑफिस से सीधे लखनऊ विकास प्राधिकरण की कमान मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया उपाध्यक्ष (VC) बनाया गया है। राजधानी के शहरी विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए सीएम कार्यालय के भरोसेमंद अफसर को सीधे मैदान में उतारा गया है। प्रमोट होकर डीएम बने, LDA वीसी से सीधे सीतापुर की कमान अब तक LDA वीसी की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है। वहीं, सीतापुर के डीएम रहे राजागणपति आर. को अब सूडा (SUDA) का निदेशक नियुक्त किया गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी में बड़ा फेरबदल एनसीआर के तीनों प्रमुख विकास प्राधिकरणों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बदले गए हैं। यमुना अथॉरिटी (YEIDA): मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी संजय कुमार मीणा, अयोध्या के सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह और फिरोजाबाद के सीडीओ शत्रोहन वैश्य—इन तीनों को यमुना अथॉरिटी में ACEO बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा: मेरठ की सीडीओ नूपुर गोयल और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के ACEO प्रवीण वर्मा को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में ACEO नियुक्त किया गया है। वहीं, सौम्य श्रीवास्तव से ग्रेटर नोएडा के OSD का प्रभार वापस ले लिया गया है। नोएडा: वंदना त्रिपाठी को नोएडा ACEO से हटाकर सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि बरेली की अपर आयुक्त रहीं प्रीति जायसवाल को नोएडा का नया ACEO बनाया गया है। जेवर एयरपोर्ट और औद्योगिक निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण इन तीनों अथॉरिटीज में नई टीम तैनात कर सरकार ने काम की रफ्तार बढ़ाने का संकेत दिया है। गाजियाबाद और वाराणसी के नगर आयुक्त भी बदले गए वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को अब गाजियाबाद का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद के नगर आयुक्त रहे विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है। गोरखपुर के सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। ————————- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…