पति-पत्नी की हत्या कर लाश से रेप किया:कन्नौज पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ा; बोला- चोरी करने गया था

कन्नौज में पहले पति-पत्नी की हत्या की, फिर महिला के शव से रेप किया गया। 4 नवंबर की रात हुई इस वारदात के आरोपी का पुलिस ने रविवार शाम 4 बजे एनकाउंटर किया। उसके दोनों पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। युवक पहले भी 2 लोगों की हत्या करने के आरोप में जेल जा चुका है। उस समय भी पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर पकड़ा था। मामला गुरसहायगंज इलाके का है। पहले जानिए पूरा मामला… गुरसहायगंज के पुरानी सीएचसी में संजीव कठेरिया, पत्नी शिखा और 2 साल की बेटी वान्या के साथ रहते थे। संजीव रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन पर काम करते थे। 5 नवंबर को सुबह संजीव का एक रिश्तेदार उनके घर पहुंचा। उन्होंने गेट खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद रिश्तेदार ने छत पर चढ़कर आंगन से देखा, तो संजीव और पत्नी शिखा की खून से सनी लाश पड़ी थी। बच्ची वान्या पिता की बच्ची की लाश के पास बैठी रो रही थी। वह भी घायल थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वारदात करने वाले की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं। अब पढ़िए पुलिस कैसे आरोपी तक पहुंचीं एसपी विनोद कुमार ने बताया- वारदात के बाद आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में देखी गई। इसमें एक संदिग्ध नजर आया। उसकी पहचान तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव में रहने वाले योगेश उर्फ पंगा के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार को पता चला कि योगेश गुरसहायगंज में तिर्वा रोड स्थित वन विभाग के जंगल में है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। इस दौरान योगेश ने पुलिस पर 3 फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके दोनों पैरों में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पढ़िए हत्यारोपी का कबूलनामा… पुलिस की पूछताछ में योगेश ने बताया- मैं चोरी के इरादे से छत के रास्ते घर में घुसा था। कमरे में पहुंचा तो संजीव और शिखा जाग रहे थे। इस पर मैंने संजीव के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शिखा की गला कसकर हत्या कर दी। फिर मैंने शिखा की लाश से रेप किया। इसके बाद घर में रखे 5 हजार रुपए और एटीएम कार्ड लेकर भाग गया था। एसपी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस योगेश से रुपए, एटीएम कार्ड और हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कराने का प्रयास करेगी। 4 साल पहले मां-बेटी की हत्या के मामले में भी पकड़ा गया था योगेश उर्फ पंगा का नाम इससे पहले भी हत्या के मामले में सामने आ चुका है। 29 नवंबर, 2022 की रात उसने तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव में एक लड़की और उसकी मां की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद दिसंबर, 2022 में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे पकड़ा था। फिर उसे जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर आया था। ———————— भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…