बलिया में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दरोगा संदीप कुमार प्रजापति ने शनिवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया है। दरोगा चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। उनकी फेसबुक के जरिए आरोपी रोली (22) से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि रोली ने दरोगा को अपने जाल में फंसाया और उनसे रुपए ऐंठने लगी। मांग पूरी न होने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी। दबाव बनाने के लिए वह लगातार धमकियां देती थी। यहां तक कि रोली उनके किराए के मकान पर पहुंचकर भी उन्हें धमकाती थी। मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर चितबड़ागांव थाना क्षेत्र का है। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… शनिवार शाम करीब 7 बजे दरोगा संदीप का शव धर्मापुर गांव के रेलवे ट्रैक के पास मिला था। वह अपनी बुलेट बाइक से वहां पहुंचे थे। इसके बाद सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी डॉ. ईराज राजा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की तहरीर पर रोली के खिलाफ केस दर्ज दरोगा की पत्नी रागिनी प्रजापति (24) ने शनिवार को चितबड़ागांव थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव की रहने वाली रोली की वजह से उनके पति ने आत्महत्या की है। रागिनी के मुताबिक, रोली उनके पति को ब्लैकमेल करती थी। शनिवार को भी वह संदीप से मिलने उनके किराए के कमरे पर पहुंची थी, लेकिन संदीप वहां नहीं मिले। 2 साल पहले लड़की ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ की थी शिकायत पुलिस ने रविवार सुबह 8.50 बजे आरोपी रोली को गिरफ्तार कर लिया है। रोली के पिता वीरेंद्र गोड़ गांव में खेती और मजदूरी करते हैं। रोली दो बहनों में बड़ी हैं। 24 मार्च 2024 को रोली ने पुलिसकर्मी विमलेश यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया। विमलेश यादव फिलहाल इस मामले में जेल में बंद हैं। 2023 बैच के दरोगा थे संदीप प्रजापति संदीप कुमार प्रजापति संतकबीरनगर जिले के बरांव गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी, एक बच्चा और मां हैं। उनके पिता रामाश्रय प्रजापति का पहले ही निधन हो चुका है। संदीप 2023 बैच में दरोगा भर्ती हुए थे। वह पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। फिलहाल वह थाने के गेट के सामने बने एक निजी क्वार्टर में रहते थे। थानाध्यक्ष चितबड़ागांव लालमणि सरोज ने बताया- मृतक सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रजापति की पत्नी रागिनी प्रजापति की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवती को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस आरोपी युवती को रिमांड पर लेनी की तैयारी में है। ————————- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…