‘छात्रों के साथ जो हुआ, उसकी नाराजगी’ मनौरी बाजार के करन भी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बदलाव की बात करते हैं। कहते हैं- पिछली बार हम पूजा पाल के लिए प्रचार कर रहे थे, इस बार ऐसा नहीं करेंगे। यहां का माहौल अब बदलने वाला है। सरकार ने पिछले दिनों जो छात्रों के साथ किया, उससे नाराजगी है। MLC चुनाव में जो कुछ हुआ, वो सबने देख लिया। 2027 में भी बड़ा उलटफेर हो सकता है। मुरादपुर के श्रीकांत भी खस्ताहाल सड़क और शहर के डेवलपमेंट नहीं होने से नाराज दिखे। वह कहते हैं- पूजा पाल सपा से भाजपा में चली गईं, यह उनकी व्यक्तिगत सोच है। उन्होंने यहां कोई बड़ा काम नहीं किया। हम यहां सपा का विधायक बनाएंगे। लोग बोले- हमें शिक्षा-स्वास्थ्य में बदलाव चाहिए अधिवक्ता तेज सिंह वर्मा कहते हैं- पूजा पाल ने लोगों की सुनवाई नहीं की, डेवलपमेंट भी नहीं कर सकीं। हमारे गांव में पानी की टंकी बनी, लेकिन 5 साल बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंचा। जनता किस आधार पर वोट दे? वो आगे कहते हैं- पूजा पाल ने कहां जनसभाएं की, यह पूरे क्षेत्र में किसी को पता ही नहीं है। नेताओं के लिए पैसा देकर भीड़ बुलाना आसान है। लेकिन, जनता का भरोसा जीतना सबसे जरूरी है। अभी के हिसाब से पूजा पाल को वोट नहीं जाएगा। हमें तो शिक्षा-स्वास्थ्य में बदलाव चाहिए। भाजपा जिसे चुनेगी, उसको ही जिताएंगे… इसके उलट, मुरादपुर के ही महेंद्र सिंह पटेल कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए भाजपा और पूजा पाल दोनों को सही बताते हैं। कहते हैं- अगर भाजपा को नहीं चुनेंगे, तो ऑप्शन क्या है? अगर भाजपा पूजा पाल को टिकट देती है, तो उन्हीं को चुन लेंगे। पार्टी जिसको भी चेहरा बनाएगी, हम उसी को वोट करेंगे। चरवा के देवेंद्र पांडेय का मानना है- पूजा लोगों की मदद कर रही हैं। अगर भाजपा उन्हें चुनावी मैदान में उतारती है, तो जीत भी सकती हैं। लेकिन, पार्टी से अलग उनका कोई खास वजूद नहीं है। कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट पर सिर्फ 2 बार भाजपा के विधायक बन सके हैं। पहले विधायक शिवदानी 1993 में चुनाव जीते थे। दूसरी बार 2017 में संजय कुमार गुप्ता विधानसभा चुनाव जीतकर चायल में कमल खिलाने में कामयाब हुए। 2022 में संजय गुप्ता को दोबारा प्रत्याशी बनना था, लेकिन सीट अपना दल (एस) के कोटे में चली गई। गृहमंत्री अमित शाह ने कौशांबी में संजय गुप्ता के लिए कहा था- मेरे कहने पर ये बैठ गए, आगे इनका ख्याल रखा जाएगा…। भास्कर टीम ने उनसे भी सवाल पूछे- सवाल. क्या 2027 विधानसभा चुनाव में दावेदारी करेंगे? जवाब. चायल सीट पर पार्टी ने कई सर्वे करवाए, कई और करवा रही है। इस बार काफी बड़ी संख्या में पार्टी सीटों में बदलाव करेगी, कैंडिडेट भी इधर-उधर किए जाएंगे। अब यहां पार्टी के सर्वे में जो भी फिट बैठेगा, उसे ही टिकट मिलेगा। अगर हम फिट बैठे तो हमें…पूजा पाल फिट बैठी तो उन्हें टिकट मिलेगा। सवाल. 2022 में भी चायल सीट के दावेदारी खत्म होने पर आपने कुछ नहीं कहा था? जवाब. 2022 में यह सीट अपना दल (एस) के पास चली गई। यह पार्टी का नीतिगत फैसला है, मैंने उस वक्त कोई टिप्पणी नहीं की, 5 साल के दौरान भी कभी कुछ नहीं कहा। पार्टी के फैसले रणनीति के तहत होते हैं। हम बस यही कहेंगे कि जिसके माध्यम से यहां जीत दिखाई दे रही है, उसे चुन लें। सपा का दावा- चायल का विकास रुक गया… सपा के जिला महासचिव गुलाम हुसैन का आरोप है कि पूजा के पाला बदलने से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। चायल का विकास रुक गया है। लोग समझ चुके हैं कि अपने फायदे के लिए लोग किस तरह पार्टी बदल लेते हैं। लोगों ने सिर्फ पूजा को नहीं चुना था, वो सपा को लेकर आए थे। चायल से दावेदारी को लेकर अलग बातें सामने आने के बाद हमारी टीम ने पूजा पाल से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। सियासी गलियारों में एक चर्चा यह भी है कि पूजा पाल चायल सीट के बजाय प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से लड़ने की ज्यादा इच्छुक हैं। वह वहां से दो बार विधायक रह चुकी हैं। हालांकि, शहर पश्चिमी सीट से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह खुद मजबूत दावेदार हैं। 2012 के बाद सीट सामान्य हुई, फिर भाजपा, सपा जीत सके कौशांबी जिले में कुल 3 विधानसभा सीटें हैं। मंझनपुर, सिराथू और चायल। 2022 में तीनों सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। सिराथू में तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए थे। चायल दलित बहुल सीट है। यही वजह है कि 1957 से लेकर 2012 तक यह सीट दलितों के लिए रिजर्व रही। 2012 में बदलाव हुआ और इस सीट को सामान्य कैटेगरी में कर दिया गया। इस सीट पर कभी कांग्रेस तो कभी बसपा का प्रभाव रहा। लेकिन, आज दोनों ही पार्टियां यहां पब्लिक के बीच तीसरे और चौथे नंबर पर नजर आती हैं। 2002, 2007 और 2012 तक यहां बसपा जीतती रही। लेकिन, सामान्य कैटेगरी में सीट आते ही भाजपा के संजय कुमार यहां से विधायक बने थे। ——————————— भास्कर सर्वे मे हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सपा की बागी पूजा पाल भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना माना:प्रयागराज में बोले- बस लोगों के बीच कम आती हैं; जानिए किसे जिता रहे लोग
कौशांबी की चायल विधानसभा सीट पर 2022 में पहली बार सपा का परचम लहराने वाली पूजा पाल अब पाला बदलकर भाजपा में हैं। पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसा बड़ा ओहदा भी दे दिया है। लेकिन, 2027 के रण से पहले सियासी जमीन पर उनके लिए चुनौतियां कम नहीं हैं। चायल में 70% वोटर ओबीसी और दलित हैं। पूजा पाल खुद पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी से आती हैं, लेकिन उनके सामने लोगों के बीच मजबूत पैठ बनाना आसान नहीं रहेगा। भाजपा के कार्यकर्ता संकेत देते हैं- पहले के विधायक संजय गुप्ता के काम लोग याद करते हैं। पूजा पाल पहले सपा में थीं, फिर भाजपा में आईं। वो डेवलपमेंट से अभी पहचान नहीं बना सकी हैं। यही राय कई कार्यकर्ताओं की है। मतलब साफ है कि भाजपा कार्यकर्ता पूजा पाल को स्वीकार करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी है, जो शिकायत करते हैं कि वो पब्लिक के बीच कम आती हैं… फोन नहीं उठातीं। 2027 में भाजपा से चायल सीट पर प्रत्याशी कौन हो सकता है? इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया दिखी। ग्राउंड जीरो पर ऐसे लोग भी मिले, जो भाजपा को 2017 में चायल से जीत दिलाने वाले संजय गुप्ता को दोबारा कैंडिडेट देखना चाहते हैं। पढ़िए ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट… चायल तहसील के पास मिले शक्ति केंद्र संयोजक कन्हैया साहू का रुख साफ है। वे कहते हैं- चायल में माहौल बहुत बदल चुका है। सपा कहीं दिख नहीं रही है। जनता के बीच भाजपा की लहर है। 2022 में सपा ने संविधान खत्म की अफवाहें फैलाई, इसलिए भाजपा हार गई थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। हमने पूछा कि 2022 में पूजा पाल ने हराया, अब उन्हें ही जिताने की जिम्मेदारी मिल सकती है? कन्हैया कहते हैं- पूजा पाल का पार्टी में स्वागत है। वो संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की तरह स्वीकार हैं। संगठन में सेवाएं दें, विश्वास जमाएं। अगर पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है, तब देखा जाएगा। हमारे जैसे कार्यकर्ताओं की राय सुनी गई, तो पहले के विधायक संजय गुप्ता को दोबारा देखना चाहेंगे, क्योंकि उन्हें जनता भी पसंद करती आई है। बाकी जो भी पार्टी का डायरेक्शन आएगा, वही काम किया जाएगा। कार्यकर्ता बोले- फोन कम उठता है, क्षेत्र की हलचल बतानी होती है… भाजपा के चायल मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी कहते हैं- संगठन जिसे टिकट देगा, उसे जिताएंगे। हमारे पास पूजा पाल का जो नंबर है, उससे बात नहीं हो पाती। पार्टी के ही काम होते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, क्षेत्र के कई लोग यही शिकायत करेंगे। ऑफ कैमरा कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि हमारा संपर्क ही नहीं हो पाता, क्षेत्र और पार्टी की बातें उन्हें बतानी होती हैं। भाजपा के पदाधिकारियों की राय समझने के बाद हम पब्लिक के बीच आ गए। भास्कर के साथ बातचीत के दौरान जनता का गुस्सा और समर्थन, दोनों नजर आया। अलग-अलग इलाकों में पूजा के कामकाज को लेकर मिली-जुली राय दिखी-