क्या कांग्रेस की जिद ‘अपनों’ का नुकसान कराएगी:यूपी में बिहार चुनाव जैसी खींचतान; तेजस्वी की तरह अखिलेश भी दिल्ली से बैरंग लौटे

17 नवंबर 2026 को यूपी चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस की टॉप लीडरशिप के बीच बैठक होनी थी। इसके लिए अखिलेश यादव एक दिन पहले यानी 16 नवंबर की सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे। दोपहर में खबर आई कि कांग्रेस ने बातचीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बना दी है। अब अखिलेश को इस कमेटी से बात करनी थी। अखिलेश लखनऊ लौट आए। कुछ ऐसी ही तस्वीर 2025 के बिहार चुनाव में भी दिखी थी। तब तेजस्वी यादव सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए पहुंचे थे। उनसे कहा गया कि इस मसले पर केसी वेणुगोपाल और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से बात कीजिए। इसके अलावा भी सपा-कांग्रेस के इर्द-गिर्द कई घटनाएं ऐसी हुईं, जो पिछले साल के बिहार चुनाव और 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव की याद दिलाती हैं। दोनों बार कांग्रेस की जिद की वजह से विपक्षी पार्टी को तगड़ा झटका लगा था। 2017 की हार के बाद तो अखिलेश ने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस से गठबंधन करना सबसे बड़ी गलती थी। तो क्या इस बार भी कांग्रेस के अड़ने की वजह से अखिलेश यादव को नुकसान उठाना पड़ेगा, पढ़िए आज यूपी एक्सप्लेनर में… सवाल 1: 2025 बिहार चुनाव में राजद और अब यूपी में सपा के साथ कांग्रेस की खींचतान में कितनी समानता है? जवाब: A) बिहार में कांग्रेस ने 70 सीटें मांगीं, यूपी में 181 पर दावेदारी B) 2025 में तेजस्वी बिना बैठक दिल्ली से लौटे, इस बार अखिलेश C) बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा के बिना राजद-कांग्रेस ने चुनाव लड़ा खींचतान का चुनावी नुकसान… सवाल 2: क्या 2017 यूपी चुनाव में भी यही हुआ था? जवाब: हां, यह खींचतान काफी हद तक 2017 के पुराने अनुभव से मिलती है। उस समय भी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर लंबी बहस हुई थी। बात इतनी बिगड़ गई थी कि गठबंधन का औपचारिक ऐलान होने से पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी। बिहार के 2025 के अनुभव के बाद, यूपी का अपना 2017 का इतिहास संकेत देता है कि जब भी कोई दल कांग्रेस के साथ आने की कोशिश करता है, तो सीट बंटवारा सबसे बड़ी चुनौती होता है। 2017 और 2026 के हालात इस तरह से समझ सकते हैं… A) 2017 में कांग्रेस 125 सीट पर अड़ी B) 2017 में प्रियंका बनीं टफ बार्गेनर, कांग्रेस ने फिर उन्हें आगे किया 2017 में सपा की लिस्ट जारी होने के बाद यूपी कांग्रेस के नेता बातचीत से पीछे हटने लगे। तब प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला। उन्हें टफ बार्गेनर माना जाता है। इसी का नतीजा था कि अखिलेश को 105 सीटें देनी पड़ीं। इस बार भी कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए जो कमेटी बनाई है, उसे प्रियंका ही लीड कर रही हैं। C) 2017 की उठापटक का नुकसान सवाल 3: क्या 2027 में भी सपा-कांग्रेस की पुरानी कहानी दोहराई जाएगी? जवाब: सीटों की गुत्थी अगर समय रहते न सुलझी, तो यूपी के 2017 और बिहार के 2025 चुनाव जैसे हालात बनना तय है। A) क्या फिर से बिना सीट बंटवारे के अखिलेश लिस्ट जारी करेंगे B) कई सीटों पर आमने-सामने हो सकती है सपा-कांग्रेस C) सीटों की खींचतान से विपक्षी वोटों का गणित बिगड़ेगा D) कांग्रेस को जनाधार और सपा को मजबूत सीट बचाने की चिंता E) तनाव के बीच गठबंधन बने रहने की उम्मीद ————————————————— आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…