चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ और पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में मौसम बदल गया है। आज सोमवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाएगा। रविवार की बात करें तो हरदोई प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम पारा 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ समेत 24 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते यूपी राहत आयुक्त ने लोगों से सुबह के वक्त जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने को कहा है। हवा की दिशा बदलने से अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ेगी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है। इससे पूर्वी हवाओं की जगह उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होने लगी हैं। अब पश्चिमी यूपी में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। सुबह कहीं-कहीं कोहरा दिख सकता है। अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ेगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा। रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी पिछले 24 घंटे का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानिए ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान —————————- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…