मथुरा में खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत:इनमें 2 बच्चे, 2 महिलाएं; नेशनल हाइवे पर हादसा

मथुरा में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्विफ्ट कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि 3 लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार मध्य प्रदेश (MP) नंबर की है। हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त की जा रही है। हादसा सोमवार सुबह 8.30 बजे थाना जैंत क्षेत्र में हुआ। खबर अपडेट हो रही है