पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से यूपी में ठिठुरन बढ़ गई है। तीन शहरों का न्यूनतम पारा 10°C से नीचे पहुंच गया है। हरदोई में रात का पारा 9°C, मुजफ्फरनगर में 9.2°C और कानपुर में 9.6°C रिकॉर्ड किया गया। पूरे प्रदेश में अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान 30°C से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के वक्त लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने के साथ सड़क पर वाहन चालकों को सतर्क रहने को कहा गया है। बुधवार की बात करें तो लखनऊ, पीलीभीत, संभल, रामपुर, बलिया और लखीमपुर-खीरी समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। देवरिया में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी देख पाना मुश्किल हो गया। जगह-जगह दुकानों पर लोग अलाव तापते नजर आए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 2 से 3 दिनों में ठंडी पछुआ हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में 2 से 3°C तक की गिरावट आने के आसार हैं। इससे रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड बढ़ेगी और कोहरा और घना होने लगेगा। चक्रवाती तूफान का असर खत्म, अब बढ़ेगी खत्म पिछले 24 घंटे का तापमान जानिए रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान