लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में दोनों की तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है। सपाइयों ने पोल पर चढ़कर पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। पोस्टर पर लिखा था- “मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।” पोस्टर किसने लगवाया है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, पोस्टर पर नीचे लिखा है- समस्त अब्दुल परिवार उत्तर प्रदेश। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के बाद यूपी में ‘अब्दुल’ पर सियासत तेज हो गई है। दोनों ने सपा पर मुस्लिमों को सिर्फ वोटबैंक समझने का आरोप लगाया था। कहा था कि सत्ता में आए तो अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा। इधर, परिसीमन बिल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- भाजपा का विरोध करते-करते कुछ लोग भारत का विरोध करने लगे हैं। अखिलेश और राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दे। अगर समर्थन करेंगे तो शायद आने वाली पीढ़ी माफ कर दे।