यूपी की बड़ी खबरें:जालौन में ज्वैलरी शॉप पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर की लूट, जेवर और नकदी लेकर फरार

जालौन में दिनदहाड़े 5 बदमाशों ने नवीन ज्वेलर्स नामक दुकान में घुसकर तमंचा दिखाकर व्यापारी से लूट की। दुकान से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। नवीन ज्वेलर्स के मालिक दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक पांच युवक दुकान के अंदर घुसकर तमंचा दिखाकर गहनों से भरी ट्रे और गल्ले में रखी नकदी समेट ली। बदमाश लूट की वारदात को मात्र 10 सेकेंड में अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना का दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदकुआं की है। डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर अमेठी में अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग लुटेरे, जमीन कब्जा करते हैं; भाजपा को ‘भारतीय जमीन पार्टी’ कहा जाना चाहिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अमेठी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर हमला बोला। मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर अखिलेश ने कहा– यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। अगर ऐसे नेताओं पर पहले ही कार्रवाई की जाती, तो आज यह दिन न देखना पड़ता। भाजपा के लोग लुटेरे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को लूटा है। अगर कहीं जमीन दिख जाए, तो तुरंत कब्जा कर लेते हैं। यही कारण है कि अब भाजपा को भारतीय जमीन पार्टी’ कहा जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर तीन IAS अफसरों के तबादले, बरेली के CDO जग प्रवेश अब मथुरा के नए नगर आयुक्त योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को तीन आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें बरेली के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जग प्रवेश भी शामिल हैं। जारी के लिस्ट के मुताबिक, आईएएस शशांक चौधरी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी के पद पर भेजा गया है। शशांक चौधरी अब तक मथुरा में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अलावा बरेली के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जग प्रवेश को नगर आयुक्त मथुरा बनाया है। वहीं, संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी देवयानी को मुख्य विकास अधिकारी बनाकर बरेली भेजा गया है। गाजीपुर में बृजभूषण का योगी पर बयान, बोले- किससे मन की बात कहूं मैं, सुनने को तैयार कौन है गाजीपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कि राहुल गांधी का नाम ही विवाद है। यह कांग्रेस और देश का दुर्भाग्य है। आज हमारी सेना ने वह काम किया है जो काम किसी ने सोचा नहीं था। वो अजहर मसूद जो कहता था हम भारत की सांस बंद कर देंगे, मोदी की सांस बंद कर देंगे, आज उसके अति सुरक्षित बंकर में भारत की मिसाइल गई और उनकी सांसें बंद कर दीं। सीएम योगी के दिए गए बयान पर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि “किससे मन की बात कहूं मैं, सुनने को तैयार कौन है, फुर्सत किसको कितनी है..”। यदि नकली सामान बंद हो जाएगा तो गांव का बच्चा दिल्ली मुंबई नहीं जाएगा, यहीं पर वह स्वावलंबी बन जाएगा और उसे गांव छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में राज्यपाल बोलीं- आंख बंद करके बैठे हैं हमारे अफसर; 30% बेटियां जन्म से पहले मारी जा रहीं यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर उन्नाव पहुंचीं। यहां बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बेटियों की गर्भ में या जन्म लेते ही मौत पर चिंता जताई। कहा-30 प्रतिशत बेटियों को जन्म से पहले या तुरंत बाद मार दिया जाता है। भ्रूण हत्या के मामलों में निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत है। हमारे अफसर भी आंख बंद करके बैठे हैं। कहा कि ऐसे डॉक्टरों पर FIR दर्ज करके जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा- आज का दिन गौरव का दिन है। एक सप्ताह पहले हमारी सेनाओं और सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और आतंकवाद को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सेनाओं ने जिस तरह से साहस और सटीक रणनीति से आतंकवाद पर प्रहार किया, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। पढ़िए पूरी खबर तुर्की विरोध के बीच JNU के बाद कानपुर यूनिवर्सिटी ने इस्तांबुल यूनिवर्सिटी संग MOU किया रद्द तुर्की विरोध के बीच JNU के बाद अब कानपुर यूनिवर्सिटी ने इस्तांबुल यूनिवर्सिटी संग MOU रद्द कर दिया है। कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा- यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के समय तुर्की पाकिस्तान के पक्ष में बयान देने के साथ रक्षा सामग्री से भी सपोर्ट करता नजर आया था। प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता हमारे लिए आवश्यक है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि तुर्की की ओर से अपनाए गए फैसले से भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खुले तौर पर शत्रुतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रणनीतिक सहयोगी के साथ सीधे या मौन रूप से जुड़ी संस्था के साथ समझौता राष्ट्रहित में नहीं है। पढ़िए पूरी खबर हरदोई में ऑटो-डंपर की भिड़ंत, 6 की मौत; टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरे, ऑटो चकनाचूर हरदोई में ऑटो रिक्शा और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 10 मिनट बाद पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा संडीला-बांगरमऊ रोड पर हरदलमऊ मोड़ के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से 2 इंजीनियरों की मौत पर CMO ने बैठाई जांच; मृतकों के बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कानपुर में हेयर-ट्रांसप्लांट कराने में दो इंजीनियर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन शुरू कर दिया है। इस पूरे मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. हरी दत्त नेगी ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाकर मामले की जांच बैठाई है। उन्होंने कहा- कमेटी अपनी पूरी जांच अपने स्तर से करेगी। इसकी गोपनीय जांच भी कराई जा रही है। कब से ये क्लिनिक चल रहा है, कितने लोग यहां से हेयर-ट्रांसप्लांट करा चुके हैं। इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। बता दें केशव पुरम स्थित क्लिनिक में डॉ. अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद इंजीनियर विनीत दुबे और मयंक कटियार की मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत; सुलतानपुर में भाई को बचाने में गई दोनों की जान सुलतानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बबरही गांव में गुरुवार को सुबह 10 बजे दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब रामहित की भैंस पड़ोसी के मछली पालन वाले तालाब में चली गई थी, जो उनके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। रामहित का 12 वर्षीय बेटा आदर्श भैंस को बाहर निकालने के लिए तालाब की ओर गया। भैंस निकालते समय आदर्श का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। तैरना न आने के कारण वह डूबने लगा। भाई को डूबता देख उसकी 15 वर्षीय बहन विनीता तुरंत उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गई। पढ़िए पूरी खबर झांसी में गाड़ी चुराने वाला मुठभेड़ में अरेस्ट; पैर में लगी गोली; साली की शादी में की थी रेकी झांसी में बुधवार आधी रात को पुलिस ने कारोबारी की बोलेरो गाड़ी चुराने वाले बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। अजय उर्फ रिंकू के पैर में गोली लगी है। जबकि उसके दोस्त दीपक श्योरण ने सरेंडर कर दिया। दोनों हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं। उनके पास चोरी हुई बोलेरो गाड़ी, लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला उपकरण, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ रक्सा के पुनावली कला गांव के पास हुई है। पढ़िए पूरी खबर संभल में भाजपा नेता की हत्या का मामला; दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित, बुर्का पहनकर बदायूं कोर्ट में आरोपी ने किया सरेंडर संभल के भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या में वांछित और एक लाख का इनामी बदमाश धर्मवीर उर्फ धम्मा आखिरकार पुलिस की पकड़ में आने के बजाय खुद ही कोर्ट में पेश हो गया। उसने बदायूं की कोर्ट में 15 साल पुराने डकैती के मामले में आत्मसमर्पण किया। हैरानी की बात यह रही कि धम्मा ने बुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर किया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। धम्मा की गिरफ्तारी में चूक के चलते एसपी बदायूं कृष्ण विश्नोई ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट गेट पर तैनात दरोगा रामवीरेश यादव और दो सिपाही सौरभ कुमार व शुभम को निलंबित कर दिया गया है। शुभम कोर्ट में पैरवीकार की भूमिका में तैनात था। पढ़िए पूरी खबर मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल; गोवर्धन रोड पर चेकिंग के दौरान फायरिंग की, पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी मथुरा में गोवर्धन रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। हाईवे थाना पुलिस गुरुवार सुबह 4 बजे गुल मोहर कॉलोनी के समीप चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को रोका गया। संदिग्ध युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर वह फिसल गया। युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो युवक के पैर में लगी। घायल आरोपी की पहचान अमर कॉलोनी थाना हाईवे निवासी सुनील के रूप में हुई। पढ़िए पूरी खबर नोएडा पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़;10 से ज्यादा मुकदमे नोएडा की थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 11 मदर डेरी के पास चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सेक्टर 56 टी पाइंट की तरफ से एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार पीछे मुड़कर भागने लगा। जिससे बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने वॉर्निंग दी। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायर किया । बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वो घायल हो गया। उसकी पहचान सोनू भारद्वाज पुत्र डालचंद भारद्वाज के रूप में हुई। पढ़िए पूरी खबर