मुरादाबाद में सोमवार देर शाम पुराने कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। हवा तेज चल रही है। आग 5 गोदामों से फैलकर 50 गोदामों तक पहुंच गई है। मौके पर काम कर रहे मजदूर जान बचाकर भागे। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर हैं। 60 फायर कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। रामपुर, अमरोहा, संभल से भी फायर टेंडर बुलाए गए हैं। आग इतनी भीषण लगी है कि आग की लपटें और धुएं के गुबार 2 Km दूर तक दिखाई पड़ रहा है। मौके पर चीख-पुकार मची है। क्या आग में कोई फंसा है? फायर टेंडर इसकी पुष्ट नहीं कर रहे हैं। लोगों की मदद से फायर टेंडर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। हादसा जिले के भोजपुर कस्बे का है। आग की 3 तस्वीरें देखिए… लोग पानी डालते रहे, आग बेकाबू हुई तो फायर ब्रिगेड को कॉल किया
भोजपुर से सटे रानी नागल में कपड़े के करीब 100 से ज्यादा गोदाम हैं। यहां पुराने कपड़े स्टोर किए जाते हैं। इन गोदामों में लेबर पुराने कपड़ों से दरियां बनाते हैं, वहीं पर रहते भी हैं। सोमवार शाम करीब 8 बजे लोगों ने एक गोदाम से धुआं उठते देखा। शोर मचाते हुए लोगों ने पानी डालना शुरू किया। मगर हवा तेज थी, इसलिए आग तेजी से आसपास के गोदाम में भी फैल गई। बुझाने का प्रयास करते हुए लोग घबराए, तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कॉल होने के 25 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगीं। गोदाम में भड़की आग पर पानी की बौछार डाली जाने लगीं। मगर एक-एक करके 5 गोदामों तक आग फैल गई। इस वक्त 6 गाड़ियां आग पर पानी लगातार डाल रही हैं, मगर आग फैलती जा रही है। अग्निकांड की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….