कानपुर में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार तड़के एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में दो गोली लगी है। आरोपी कल्लू उर्फ शिवम 24 घंटे से फरार चल रहा था। पुलिस को देर रात सूचना मिली कि रामसारी रोड पर से आरोपी भीतरगांव की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने 315 बोर के देशी तमंचे से दो फायर किए। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घाटमपुर ACP कृष्णकांत यादव के अनुसार, घायल आरोपी को पहले घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का इलाज चल रहा है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। वहीं हैलट हॉस्पिटल के ICU में एडमिट मासूम को 15 घंटे बाद कुछ देर के लिए होश आया। डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची के सिर की हड्डी क्रेक हो गई थी। 40 टांके लगे हैं। चेहरे पर 10 जगह चोट के निशान हैं। डॉक्टर ने कहा है कि बच्ची अभी बयान देने की कंडीशन में नहीं है। पूरा मामला जानिए- घाटमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा मैकेनिक ने बताया- मेरे परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 7 साल का और छोटी बेटी 6 साल की है। वह यूकेजी में पढ़ती है। मंगलवार शाम 5.30 बजे बेटी कुछ सामान खरीदने परचून की दुकान पर जा रही थी। करीब 15 मिनट बाद बेटी नहीं लौटी तो मेरी पत्नी बेटी को देखने के लिए घर से बाहर निकली। घर के पास स्थित दुकान पर देखा तो बेटी नहीं थी। दुकानदार ने बताया कि वो दुकान पर नहीं आई थी। इसके बाद पत्नी मोहल्ले की ही दूसरी दुकान पर बच्ची को देखने जा रही थी। शाम करीब 6 बज रहे थे, तभी गांव का कल्लू दिखा। पत्नी ने कल्लू से बच्ची के बारे में पूछा। कल्लू के हाथ-पैर में मिट्टी लगी थी और वह दहशत में तेजी से हाथ-पैर धो रहा था। उसने पहले तो साफ-साफ मना कर दिया कि उसने बच्ची को नहीं देखा है। इसके बाद पत्नी बच्ची को ढूंढ ही रही थी, तभी मेरी बेटी चीखने लगी तो कल्लू खुद ही दौड़ कर मजार के पीछे गया और बच्ची को उठाकर लाया। इसके बाद वह खुद ही उसको लेकर CHC पहुंचा था, मगर पकड़े जाने से पहले ही भाग गया। अब CCTV में क्या दिखा, जानिए
पुलिस को दो CCTV फुटेज मिले हैं। पहला- मजार से CHC की तरफ जाने वाले रास्ते का फुटेज है। इसमें कल्लू बच्ची को एक बाइक पर लेकर जाता दिखा। बच्ची उसकी गोद में है, वह बाइक पर पीछे बैठा है। बाइक को जाे व्यक्ति चला रहा था, उसको भी पुलिस ढूंढ रही है। दूसरा- घाटमपुर CHC के अंदर का। जिसमें आरोपी कल्लू बच्ची को गोद में लिए दिख रहा है। इधर-उधर भटक रहा है। CCTV 1. CCTV 2. इस मामले में कल्लू सचान की मां ने दैनिक भास्कर से कहा- अगर मेरा बेटा दोषी है, तो उसको सजा मिलनी चाहिए। वहीं बच्ची की मां ने कहा- मेरी बेटी का क्या कसूर था? जो उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। मेरा इंसाफ योगी सरकार की पुलिस करेगी। अब जिस बच्ची से रेप हुआ, उसके परिवार की बात बच्ची की मां ने भास्कर टीम से कहा- मेरी बेटी तो घर के बाहर दुकान से सामान लेने के लिए निकली थी। लोग कहते हैं कि एरिया में रहने वाला कल्लू ने मेरी बेटी के साथ गलत काम किया। उसकी हालत देखिए, कोई उस मासूम के साथ इतना बेरहम कैसे हो सकता है? मेरी बच्ची का क्या कसूर था, जो उसे इतनी बुरी तरह से ईंट से कूच दिया। मुझे तो कल्लू के गीले कपड़े देखकर पहले ही शक हो गया था, लेकिन उस समय अफरा-तफरी में समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें? रेप करने के बाद वह घर लौट आया, आराम से इधर-उधर घूम रहा था। लोगों को शक होने से पहले वो भाग गया। उस दिन अगर मैं 5 मिनट पहले घर से बाहर आ जाती तो कल्लू मेरी बेटी को लेकर नहीं जा सकता था। काश मैं खुद बच्ची के साथ सामान लेने चली जाती। अब आरोपी कल्लू की मां की बात मां बोली- अगर मेरे बेटे ने गलत किया, तो सजा मिले
आरोपी कल्लू सचान की मां सावित्री ने कहा- बच्ची के होश में आने के बाद सही बात पता चल जाएगी कि कौन गलत है? हम लोग भी बच्ची के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अगर मेरा बेटा (कल्लू) दोषी है, तो हम खुद कहते हैं कि उसे कड़ी सजा होनी चाहिए। अब बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट… डॉक्टर ने कहा- चेहरे पर 10 जगह चोट
कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया- बच्ची के सिर पर काफी चोट लगी है। ऐसा लग रहा है कि भारी वस्तु से तेज वॉर किया गया है। उसके सिर की हड्डी 4 जगहों पर टूटी थी। ब्लड भी शरीर से काफी ज्यादा बह गया है। डबल लेयर में 40 टांके लगाए गए हैं। बच्ची के चेहरे पर करीब 10 जगह पर चोट के निशान हैं। बाई आंख में सूजन है। गायनी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने भी बच्ची को देखा है। उनके अनुसार नाजुक अंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसकी रिकवरी में कम से कम 10 दिन का समय अभी लगेगा। पुलिस की 4 टीमें कल्लू को तलाश रही थीं
DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- आरोपी की तलाश के लिए 24 जगहों पर दबिश दी गई। आरोपी मोबाइल नहीं रखता था, इस वजह से उसे ट्रेस करने में दिक्कत आई। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया था। आरोपी के खिलाफ बच्ची से रेप, हत्या का प्रयास और पॉस्को एक्ट की धारा में घाटमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ………………………… घटना से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- कानपुर में बच्ची से रेप, सिर कूंचा…मुंह में मिट्टी-पत्ते ठूंसे:मां को इशारा करते हुए आरोपी को दिखाया, फिर बेहोश हो गई कानपुर के घाटमपुर में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुकान जा रही बच्ची को उठा लिया। कुछ दूरी पर बनी मजार के पीछे ले जाकर रेप किया। बच्ची चीखी तो उसके मुंह में पत्ते और मिट्टी भर दी। मामला खुलने के डर से बच्ची के सिर पर ताबड़तोड़ ईंट मारकर हत्या की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर