तासुब ने किया ब्रेनवॉश…लड़की ने परिवार को खिलाई नशीली दवा:1200Km दूर अहमदाबाद ले जा रहा था, कानपुर में पकड़ा गया, 7 महीने पहले हुआ था लव अफेयर

फतेहपुर का तासुब एक हिंदू लड़की को 1200Km दूर अहमदाबाद लेकर जा रहा था। फतेहपुर से वह दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर पहुंचे, मगर यहां पकड़े गए। अब पुलिस दोनों को फतेहपुर लेकर जा रही है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इस मामले को लव जेहाद से जुड़ा हुआ बताया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की ने इसी साल 10वीं का एग्जाम 78% मार्क के साथ पास किया। जबकि लड़का पेशे से कबाड़ बेचने का काम करता है। 7 महीने के लव अफेयर के बाद उसने लड़की का ब्रेनवॉश कर दिया। अब उसको लेकर अहमदाबाद जा रहा था, फतेहपुर से कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं थी, इसलिए दोनों बस से कानपुर पहुंचे थे। गुरुवार की रात 3 बजे दोनों झकरकट्‌टी बस अड्‌डे पहुंचे, यहां बजरंग दल के कार्यकर्ता की नजर उन पर पड़ी। लड़की सहमी हुई थी, इसलिए उन्होंने पूछताछ की। लड़के ने अपना नाम तासुब उर्फ ओवैस बताया, जबकि लड़की 15 साल की नाबालिग थी। ऐसे में दोनों को कर्नलगंज पुलिस के हवाले किया गया। उनके पास अहमदाबाद की ट्रेन का टिकट भी मिला है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… लड़का स्कूल-कोचिंग जाते वक्त करता था फॉलो
ये मामला फतेहपुर के कृष्ण बिहारी नगर का है। यहां रहने वाले 22 साल के तासुब उर्फ ओवैस कबाड़ बेचने का काम करता था। आरोप है कि उसके घर से 700 मीटर दूर वह एक 10वीं की छात्रा को स्कूल-कोचिंग जाते वक्त फॉलो करता था। धीरे-धीरे लड़की को लव अफेयर में फंसा लिया। लड़की के पिता अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाते हैं। जब उन्हें इस लव अफेयर का पता चला तो उन्होंने लड़के को रोककर उसको डांटा, लड़की का पीछा करने को भी मना किया। इसके बाद लड़की को भी तासुब से मिलने से मना किया गया। आरोप है कि तासुब ने लड़की को तैयार किया कि 12 जून की रात में हम घर छोड़कर भाग चलते हैं। उसने लड़की को इसके लिए तैयार किया। कुछ नशीली गोलियां ये कहकर दीं कि रात के खाने में मिलाकर परिवार को खिला देना। लड़की ने ऐसा ही किया। 12 जून की रात जब परिवार के सदस्य गहरी नींद सो गए। तब लड़की रात में 1.30 बजे अपना सामान और पैसे लेकर बाहर आ गई। मोहल्ले के बाहर लड़का उसको लेकर रोडवेज बस से कानपुर पहुंच गया। बस अड्‌डे पर उतरने के बाद युवक को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से अहमदाबाद ट्रेन से जाना था। इत्तफाक से रात में 3.30 बजे बजरंग दल के एक पदाधिकारी यहां मौजूद थे। उनकी नजर इन दोनों पर पड़ी। लड़की डरी हुई महसूस हुई, लड़का बार-बार उसको कुछ समझा रहा था, इसलिए उन्होंने दोनों को रोका और परिवार के बारे में सवाल पूछे। जल्द उन्हें पता चल गया कि दोनों घर छोड़कर भागे हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों को कर्नलगंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के कॉल पर पता चला कि बेटी घर से गायब है…
इस पूरे मामले में चूंकि परिवार नशीली दवा मिले खाने को खाकर सोता रहा, इसलिए जब शुक्रवार सुबह कानपुर पुलिस का कॉल पहुंचा, तब उन्हें पता चला कि बेटी मोहल्ले के ही तासुब उर्फ ओवैस के साथ भाग चुकी है। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता पिता और रिश्तेदार आनन-फानन में कानपुर पहुंचे। पिता ने कहा- शुक्र है कि हमारी बेटी मिल गई। बड़ी अनहोनी होने से बच गई। अब उसकी काउंसिलिंग करेंगे, बेटी का ब्रेनवॉश किया गया है। अहमदाबाद में न जाने हमारी बच्ची के साथ तासुब क्या करता। यह लव जेहाद का मामला है। FIR करवाएंगे। अब पुलिस एक्शन जानिए लड़की का मेडिकल होगा, लड़के के खिलाफ FIR होगी
कर्नलगंज थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया- ये दोनों लड़का, लड़की फतेहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहते हैं। वहां की पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। नाबालिग के परिजन भी कानपुर पहुंच रहे हैं। अब कोतवाली पुलिस दोनों को यहां से फतेहपुर लेकर जाएगी। फतेहपुर में नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज होगी। नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद उसे परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। ————– ये खबर भी पढ़िए… साले ने दोस्तों संग दारू पिलाकर जीजा की हत्या की:भाई बोला- लखनऊ में शादी से पहले पैर तोड़ा था, छत से कूदने से भाभी का पैर टूटा था लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में राहुल साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया- हम राहुल से बदला लेना चाहते थे। उसको शराब पार्टी के नाम पर अपने साथ ले गए। खुद कम दारू पी और उसको ज्यादा पिलाई। पढ़िए पूरी खबर