परिवार को नशीली दवा देकर प्रेमी संग भागी नाबालिग:कानपुर में बजरंग दल ने पकड़ा; पिता बोले-तासुब ने ब्रेनवॉश किया

फतेहपुर में नाबालिग लड़की ने परिजनों को रात के खाने में नशीली दवा मिलाकर सुला दिया। फिर घर से 10 हजार रुपए लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। दोनों बस से कानपुर पहुंचे। तासुब हिंदू लड़की को लेकर 1200Km दूर अहमदाबाद जा रहा था। लेकिन ट्रेन पकड़ने से पहले ही दोनों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। अब पुलिस दोनों को फतेहपुर लेकर जा रही है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इस मामले को लव जेहाद से जुड़ा बताया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की ने इसी साल 10वीं का एग्जाम 78% मार्क के साथ पास किया। जबकि लड़का पेशे से कबाड़ बेचने का काम करता है। 7 महीने के लव अफेयर के बाद उसने लड़की का ब्रेनवॉश कर दिया। अब उसको लेकर अहमदाबाद जा रहा था। फतेहपुर से कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं थी, इसलिए दोनों बस से कानपुर पहुंचे थे। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए पूरा मामला… लड़का स्कूल-कोचिंग जाते वक्त करता था फॉलो
मामला फतेहपुर के कृष्ण बिहारी नगर का है। यहां के रहने वाले 22 साल के तासुब उर्फ ओवैस कबाड़ बेचने का काम करता है। आरोप है कि उसके घर से 700 मीटर दूर वह एक 10वीं की छात्रा को स्कूल-कोचिंग आते-जाते वक्त फॉलो करता था। धीरे-धीरे लड़की को लव अफेयर में फंसा लिया। लड़की के पिता अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाते हैं। जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने लड़के को रोककर उसको डांटा। लड़की का पीछा करने को मना किया। परिजनों ने लड़की को भी तासुब से मिलने से मना किया। आरोप है कि तासुब ने 12 जून को घर से भागने का प्लान बनाया। इसके लिए लड़की को भी तैयार कर लिया। उसने लड़की को कुछ नशीली गोलियां दीं। कहा कि रात के खाने में मिलाकर परिवार को खिला देना। लड़की ने ऐसा ही किया। रात के खाने में रोटी-दाल और तरोई की सब्जी बनी थी। उसको खाकर 12 जून की रात जब परिवार के सदस्य गहरी नींद सो गए। तब लड़की रात में 1.30 बजे अपना सामान और 10 हजार रुपए लेकर बाहर आ गई। मोहल्ले के बाहर लड़का उससे मिला, फिर उसे लेकर रोडवेज बस से कानपुर पहुंचा। पुलिस कॉल पर पता चला कि बेटी गायब है
बस अड्‌डे पर उतरने के बाद युवक को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से अहमदाबाद ट्रेन से जाना था। इत्तफाक से रात में 3.30 बजे बजरंग दल के एक पदाधिकारी यहां मौजूद थे। उनकी नजर इन दोनों पर पड़ी। लड़की डरी हुई महसूस हुई। लड़का बार-बार उसको समझा रहा था। इसलिए उन्होंने दोनों को रोका और परिवार के बारे में सवाल पूछे। लड़के ने अपना नाम तासुब उर्फ ओवैस बताया, जबकि लड़की 15 साल की नाबालिग थी। दोनों की बातचीत से उन्हें पता चल गया कि दोनों घर छोड़कर भागे हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों को कर्नलगंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार नशीली दवा के असर से सोता रहा। शुक्रवार सुबह जब कानपुर पुलिस का कॉल पहुंचा, तब उन्हें पता चला कि बेटी मोहल्ले के ही तासुब उर्फ ओवैस के साथ भाग चुकी है। माता पिता और रिश्तेदार आनन-फानन में कानपुर पहुंचे। पिता ने कहा- शुक्र है कि हमारी बेटी मिल गई है। बड़ी अनहोनी होने से बच गई। अब उसकी काउंसिलिंग करेंगे, बेटी का ब्रेनवॉश किया गया है। अहमदाबाद में न जाने हमारी बच्ची के साथ तासुब क्या करता। यह लव जेहाद का मामला है। FIR करवाएंगे। लड़की का मेडिकल होगा
कर्नलगंज थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया- ये दोनों लड़का, लड़की फतेहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहते हैं। वहां की पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। नाबालिग के परिजन कानपुर पहुंच गए हैं। कोतवाली पुलिस यहां से दोनों को लेकर फतेहपुर जा रही है। फतेहपुर में नाबालिग के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होगी। नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद उसे परिवार को सौंपा जाएगा। ————– ये खबर भी पढ़िए… साले ने दोस्तों संग दारू पिलाकर जीजा की हत्या की:भाई बोला- लखनऊ में शादी से पहले पैर तोड़ा था, छत से कूदने से भाभी का पैर टूटा था लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में राहुल साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया- हम राहुल से बदला लेना चाहते थे। उसको शराब पार्टी के नाम पर अपने साथ ले गए। खुद कम दारू पी और उसको ज्यादा पिलाई। पढ़िए पूरी खबर