वाराणसी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या मामले में आज, शुक्रवार को फैसला आ गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 16 हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट के बाहर दोषियों के परिजन रोने-बिलखने लगे। तीन साल पहले पशुपति नाथ की बीच सड़क पीट-पीटकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे रुद्रेश सिंह ने सिगरा थाने में 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। हत्या के इस केस में 2 दरोगा सहित 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने परिवार को पत्र लिखकर शोक जताया था। डिप्टी सीएम पीड़ित परिजनों से मिलने घर गए थे। केस में पुलिस के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया था। अदालत ने 16 आरोपियों के खिलाफ अप्रैल, 2023 में ही आरोप तय कर दिया था। अब फैसला आया है। पशुपति नाथ सिंह के बेटे ने हत्यारों के लिए फांसी की मांग की है। 2 तस्वीरें देखिए विस्तार से पढ़िए… 12 अक्टूबर, 2022 में हुई थी हत्या
सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर (माधोपुर) कालोनी के पास देसी शराब का ठेका था। 12 अक्टूबर, 2022 की शाम करीब सवा सात बजे सिगरा के चंदुआ छित्तूपुर के निवासी मंटू सरोज और राहुल सरोज अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान आपस में गाली-गलौज करते हुए उपद्रव करने लगे। पड़ोसी राजकुमार सिंह ने उन्हें डांट-डपटकर भगा दिया। उस वक्त तो सभी चले गए। लेकिन, थोड़ी देर बाद 15-20 के साथ लौटे। सभी के हाथ में लोहे की राड, लाठी-डंडे लेकर थे। मंटू सरोज, राहुल सरोज व अभिषेक ने राजकुमार सिंह पर हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर राजकुमार के पिता भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पशुपतिनाथ सिंह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 18 आरोपियों के खिलाफ लगाई थी चार्जशीट
राजकुमार सिंह ने घटना में शामिल हमलावरों का नाम और घटनाक्रम पुलिस को बताया। दिनेश पाल, सूरज यादव, अनूप सरोज, मंटू सरोज, अभिषेक सरोज, गणेश सरोज, मनीष पांडेय, रमेश पाल, सुरेश सरोज, श्याम बाबू, पवन, साहिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, विशाल राजभर, विकास राजभर के संग लाठी-डंडे और रॉड से लैस होकर पहुंचे थे। राजकुमार की पिटाई शुरू कर दी थी। पशुपति नाथ सिंह (71) आए तो उन पर कई वार किया था। रॉड समेत अन्य हथियारों को सामने घाट पुल से गंगा में फेंका था। उपचार के दौरान पशुपतिनाथ सिंह ने दम तोड़ा था। उनके भाई रुद्रेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के बाद मामला हाईप्रोफाइल हो गया, जब पीएम मोदी ने परिवार को लेटर लिखा। एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने जांच कर गिरफ्तारियां की। विवेचना पूरी कर पुलिस ने 18 अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। सभी सिगरा के चंदुआ, छित्तुपुर के रहने वाले हैं। इसमें से 2 आरोपी नाबालिग मिले थे, जिनकी सुनवाई किशोर न्यायालय में हो रही है। आरोपी के पिता बोले-हम अपील करेंगे दिनेश के पिता महेंद्र ने दैनिक भास्कर से कहा-ये गलत फैसला हुआ है, हम इसे नहीं मानते है। इसके लिए हम आगे कोर्ट में अपील करेंगे। मेरा बेटा निर्दोष है। हमें यकीन है कि उसे न्याय मिलेगा। …………….. ये खबर भी पढ़िए… साले ने दोस्तों संग दारू पिलाकर जीजा की हत्या की:भाई बोला- लखनऊ में शादी से पहले पैर तोड़ा था, छत से कूदने से भाभी का पैर टूटा था लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में राहुल साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया- हम राहुल से बदला लेना चाहते थे। उसको शराब पार्टी के नाम पर अपने साथ ले गए। खुद कम दारू पी और उसको ज्यादा पिलाई। पढ़िए पूरी खबर