सोनम चेहरा ढके थी, पानी पीने के लिए मास्क हटाया:वाराणसी से बस में साथ आने वाली लड़की बोली, मेरे फोन से कॉल की, नंबर सेव किया

मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी मर्डर केस में फंसी पत्नी सोनम रघुवंशी गाजीपुर कैसे पहुंची? इस पर अभी तक इस पर बने सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। सोनम 8 जून को वाराणसी से बस से गाजीपुर पहुंची थी। यह दावा गाजीपुर की एक लड़की उजाला यादव ने किया है। उजाला यादव का कहना है कि वह मेरी सीट पर ही बैठी थी। चेहरा मास्क से ढके थी। सिर्फ दो बार मैंने चेहरा देखा। पहली बार जब वह पानी पी रही थी। दूसरी बार जब चेहरा धोने के लिए मास्क हटाया। तब उसे उल्टी आ रही थी। पढ़िए सोनम को सबसे पहले देखने वाली लड़की की बात उजाला यादव गाजीपुर के सैदपुर की रहने वाली है। वह बताती है- सोनम मुझे वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर मिली थी। मुझसे कहा कि मुझे कोई ट्रेन बताइए, जिससे गोरखपुर जा सकूं। मैं लखनऊ में पढ़ाई करती हूं। वहां से घर आ रही थी। मेरे घर पर एक डेट तय थी, उसी के लिए मैं जा रही थी। मैंने उससे कहा कि मैं बस से सैदपुर जा रही हूं। यह बस गोरखपुर भी जाती है। इस पर वह बस में बैठ गई। वह जिस सीट पर बैठी थी, उसके बगल में एक लड़का बैठा था। कुछ देर बाद उसने लड़के से उसका मोबाइल फोन मांगा। लेकिन, लड़के ने फोन देने से मना कर दिया। वह बार-बार कह रही थी कि मुझे एक कॉल करना है, प्लीज फोन दे दीजिए। इसके बाद वह मेरी ही सीट पर बगल में आकर बैठ गई। मुझे कोई शक नहीं हुआ कि यह सोनम रघुवंशी है। उसके चेहरे से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी का मर्डर कराकर आई है। पूरे सफर के दौरान मैंने सिर्फ 2 बार उसका चेहरा ध्यान से देखा। जब मैंने उससे पूछा कि कहां जाना है? तो उसने जवाब दिया कि मुझे गोरखपुर जाना है। उस समय रात के करीब 11.10 बज रहे थे। इसके बाद उसने मुझसे फोन मांगा। तब मैंने कहा कि मैं अपना फोन दे देती हूं। उसने मेरे फोन से कोई नंबर डायल भी किया और सेव भी किया, लेकिन डिलीट नहीं किया। अगर मुझे पहचान में आ जाती कि वह सोनम ही है, तो मैं तुरंत 112 पर कॉल कर देती। वह मेरे पास ही बैठी थी, लेकिन मुझे समझ नहीं आया। अगले दिन न्यूज में देखा, तब पता चला
उजाला का कहना है कि वह बस गोरखपुर ही जाती है। अगली सुबह जब मैंने न्यूज में देखा, तो पता चला कि सोनम गाजीपुर के नंदगंज में पकड़ी गई है। इसके बाद राजा के भैया ने मुझे कॉल भी किया था। पहले मैंने ही उन्हें कॉल किया था। एसपी कार्यालय से उनका नंबर लिया था। मैंने उन्हें सोनम के बारे में बताया था। अब पढ़िए उस ढाबे वाले की बात, जहां सोनम पहुंची थी… गाजीपुर में जहां सोनम मिली थी, उस ढाबा संचालक साहिल यादव से दैनिक भास्कर ने सबसे पहले बात की थी। उन्होंने बताया था कि रात 1 बजे सोनम ढाबे पर पहुंची और रोने लगी। कहने लगी कि भइया, घरवालों से बात करा दो। मैंने उसे अपने फोन से बात कराई और फिर पुलिस को फोन किया। बाद में अपने दूसरे बयान में साहिल ने कहा था कि सोनम बता रही थी कि शिलॉन्ग में उसके पति राजा रघुवंशी गहने चोरी कर रहे बदमाशों से भिड़ गए थे। इसी दौरान लुटेरों ने उन्हें मार दिया। इसके बाद सोनम के भाई और परिजन गाजीपुर पहुंचे थे। बाद में सोनम को मेघालय पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई थी। 2 फोटो देखिए… 20 मई को शिलॉन्ग के लिए निकले थे राजा-सोनम
राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। पहले उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए। यहां से 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया। राजा के भाई विपिन ने बताया था कि 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो चिंता होने लगी। मैं और सोनम के भाई गोविंद 25 मई को इंदौर से कार से भोपाल गए। वहां से फ्लाइट से दिल्ली और फिर गुवाहाटी पहुंचे। यहां से कार से शिलॉन्ग आए। फिर टैक्सी से सोरा गए। हमने वहां पहुंचते ही सर्चिंग शुरू कर दी। यहां मोपेड किराए पर देने वाला अनिल मिला। वह उस स्पॉट पर ले गया, जहां राजा की किराए की मोपेड मिली थी। इसके बाद उसी मोपेड से सोरा थाने पहुंचे। यहां 8 पुलिसवाले ही हैं। उनके पास हथियार भी नहीं। इनमें से एक ने भी हमारी बात नहीं सुनी। हमें नसीहत दी कि और ढूंढिए, मिल जाएंगे। हम अगले दिन सुबह से फिर उनकी तलाश में जुट गए। कुछ लोगों को फोटो दिखाए। पूछताछ करते-करते सोरा के होटल तक पहुंचे। होटल के मैनेजर ने बताया कि दोनों सुबह 5.30 बजे चेक आउट कर चले गए। हमें यहीं शक हुआ कि कोई कपल कहीं घूमने आया है और उसकी नई शादी हुई है, वह सुबह 5.30 कैसे चेकआउट कर सकता है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… इंदौर के हनीमून कपल का शिलॉन्ग में CCTV फुटेज मिला इंदौर के साकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों शिलॉन्ग के होटल के रिसेप्शन पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने 22 मई की शाम को होटल से चेकआउट किया। उधर, परिजन ने सोनम को अगवा कर बांग्लादेश ले जाने की आशंका जताई है। राजा के मर्डर की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की है। पढ़ें पूरी खबर…