सपा के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो मेरठ के समाजवादी पार्टी कार्यालय का बताया जा रहा है। जहां जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी केक काटते सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी आयोजनों को अगले 3 दिनों तक स्थगित रखने का आदेश दिया है। ऐसे में सपा जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जश्न मना रहे हैं। वीडियो में दिख रहा सेलिब्रेशन
19 सेकेंड का एक वीडियो है, इसमें जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के साथ उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता खड़े नजर आ रहे हैं। सामने टेबल पर केक रखा है। जिसे विपिन चौधरी काटकर खिलाते नजर आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता विपिन चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी मना रहे हैं। पूरे वीडियो में जिलाध्यक्ष उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। सभी पार्टी की लाल टोपी और लाल गमछा भी पहने हुए हैं। लोग इसकी काफी निंदा कर रहे हैं। जब अखिलेश यादव ने देश में व्याप्त शोक में शामिल होते हुए अगले तीन दिनों तक सभी आयोजन स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में पार्टी जिलाध्यक्ष का ये जश्न काफी गलत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये जश्न सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के 2 साल पूरे होने पर मनाया गया है। विधायकों, पार्टी नेताओं को कहा था चोर
विपिन चौधरी पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने पूर्व मंत्री के सामने मेरठ में सपा विधायकों और पदाधिकारियों को चोर कह दिया था। सार्वजनिक रूप से उन्होंने विधायकों को चोर बताया और कहा कि वो लोग लखनऊ के नेता हैं। जब अखिलेश यादव मेरठ आते हैं तब ये लोग उनके सामने चेहरा दिखाने आ जाते हैं। बाकी बैठकों में नहीं आते। जिलाध्यक्ष के इस बयान के बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने इस पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद विपिन चौधरी ने प्रेसवार्ता कर मीडिया के सामने अपने बयान पर सफाई दी थी। प्रदर्शन के दौरान उनकी जेब कट गई थी। वहीं नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी होने पर यातायात पुलिस ने उनकी गाड़ी सीज कर ली थी। जिसे छुड़ाने के लिए डीएम कार्यालय पर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा था।