शादी के 5 दिन बाद दूल्हे ने जान दी:झांसी में खेत जाकर जहर खाया; रस्म के लिए घरवाले खोज रहे थे

झांसी में शादी के 5 दिन बाद दूल्हे ने सुसाइड कर लिया। भाई से विवाद के बाद वह खेत में गया। घर में रस्म चल रही थी, जिसके कारण लोग दूल्हे का इंतजार कर रहे थे। परिजन उसे खोजते हुए खेत पहुंचे, वहां कुएं के पास लेटा था। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई। परिजनों उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां दूल्हे की मौत हो गई। मामला महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुल्हन के चाचा का कहना है कि दूल्हा का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अब पढ़िए पूरा मामला… ननौरा गांव का राजू पटेल (29) पुत्र समीर पटेल खेती किसानी करता था। 8 जून को उसकी शादी झांसी के पूछी गांव की रहने वाली साक्षी के साथ हुई थी। 9 जून को विदा होकर दुल्हन अपनी ससुराल ननौरा पहुंची। समीर के जीजा भगवती प्रसाद ने बताया कि घर में खुशियों का माहौल था। सब खुश थे। शुक्रवार शाम को हाथै लगाने की रस्म होनी थी। दूल्हे को देखने खेत पर गए तो वह कुएं किनारे लेटा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पहले पूछने पर कुछ नहीं बताया। कसम दिलाई तो बोला कि जहर खा लिया है। वह कल से झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। आज उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भगवती प्रसाद ने बताया कि जब राजू से जहर खाने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बोला। झांसी लाते वक्त भी पूछा, मगर उसने कुछ नहीं बताया। ऐसा नहीं है कि वो शादी से खुश नहीं था। वह शादी से बहुत खुश था। दुल्हन के चाचा देवेंद्र ने बताया कि हमने भतीजी की शादी धूमधाम से की थी। घर पर दूल्हे का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने जहर खाकर जान दे दी। ———————— ये खबर भी पढ़िए- चंद्रशेखर कहते छोड़कर गई तो सुसाइड कर लूंगा, रोते-रोते आंखें सूज जाती; रोहिणी-सांसद की लवस्टोरी ‘चंद्रशेखर से मेरी पहली मुलाकात 25 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली में हुई। मैं स्विटजरलैंड से दिल्ली आई थी। दिल्ली में करीब दो-तीन दिन हम लोग साथ रहे। उसके बाद चंद्रशेखर मुझे छोड़ने इंदौर तक गए। फिर मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। हम रिलेशनशिप में आ गए। मेरे पास हर चीज का प्रूफ है, कोर्ट मांगेगा तो हर सबूत दूंगी।’ ये दावा है रोहिणी घावरी का… पढ़ें पूरी खबर