यूपी में 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:बरेली में बिजली गिरने से छत पर छेद हुआ, प्रदेश में 48 घंटे में 41 की मौत

यूपी में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 54 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 24 घंटे में 46 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 149 मिमी बारिश बरेली में रिकॉर्ड की गई। यहां 6 घंटे की बारिश में कॉलोनियों और हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया। 48 घंटों में आंधी-बारिश से 41 की मौत हो गई है। बरेली में कई जगह बिजली गिरी। आंवला तहसील में बिजली गिरने से छत में छेद हो गया। धमाका सुनकर घर के लोग जैसे-तैसे भागकर बाहर गए। थोड़ी देर बाद छत पर देखा तो छेद हो गया था। उधर, प्रदेश में अब लू (हीटवेव) का असर खत्म हो गया है। सोमवार को किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया। वाराणसी सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जौनपुर 39.1 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कल की बारिश की 3 तस्वीरें- अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए 17 से 20 तक यूपी में मानसून की एंट्री होगी मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 से 20 जून को बिहार से कुशीनगर, गोरखपुर होते हुए रास्ते यूपी में मानसून की एंट्री होगी। पिछली बार 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन यह 10 दिन की देरी से आया था। जबकि केरल में तय डेट से दो दिन पहले 30 मई को एंट्री कर गया था। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-