कुएं में गिरी बच्ची को बचाने में 3 की मौत:खेलते हुए पैर फिसलने से बच्ची गिरी, जहरीली गैस से बेसुध हुए

वाराणसी में बड़ा हादसा हो गया। गुड़ियां गांव में गुरुवार की शाम 5 साल की बच्ची कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए गांव के दो युवक भी कुएं में कूद गए। बचाने गए दोनों युवक भी बेहोश हो गए। गांव के लोगों ने कुएं में गैस होने की आशंका जताई। पुलिस की मदद से एनडीआरएफ बुलाई गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची समेत तीनों को बाहर निकाला गया। सभी बेहोश थे। बताया जा रहा है कि तीनों को चोट भी लगी है और सांस नहीं चल रही। गंभीर अवस्था में आनन-फानन तीनों को एम्बुलेंस मंगवाकर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब तक इलाज के बावजूद किसी को होश नहीं आया है। माहौल को देखते हुए 3 थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है।अब पूरा मामला समझिए… तेरहवी संस्कार में इकट्‌ठा हुए थे, यही हुआ हादसा गुड़िया गांव में रहने वाले ऋषिकेश की दादी का निधन हो गया था। उनकी तेरहवी संस्कार था, जिसमें कई रिश्तेदार आए थे। प्रदीप की 5 साल की बेटी माही घर के बाहर खेल रही थी। शाम को करीब 6 बजे वह खेलते हुए कुएं में गिर गई। इस कुएं में पानी था, यही से घर में पानी भी लिया जाता था। कुएं के पास 3-4 बच्चे और भी मौजूद थे। उन्होंने माही को गिरते हुए देख लिया। उन्होंने शोर मचाया। लोग दौड़ आए। इस कुएं के सामने ऋषिकेश (30 साल) का घर है। वह कुएं पर आया और कुएं में सबमर्सिबल के पाइप के सहारे नीचे उतर गया। मगर वह 15 मिनट तक बाहर नहीं आया। इसके बाद मदद के लिए रामकेश बिंद भी कुएं भी उतर गए। मगर वो भी बाहर नहीं आया। इसके बाद गांव के लोग आवाज देते रहे। लोगों के मुताबिक, यह कुआं 100 फीट गहरा था। इसलिए अंदर कोई दिख नहीं रहा था। ऐसे पुलिस को कॉल किया गया। 7.30 बजे तक एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई और सबको एक-एक करके बाहर निकाला गया। ऋषिकेश के सिर पर चोट लगी हुई थी। सबको एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। मगर डॉक्टर ने बताया कि उनकी सांस थम चुकी है। ……….. यह भी पढ़ें : जेल में बंद अतीक के बेटे के पास मिले नोट:लखनऊ से CCTV से DG ने देखा, डिप्टी जेलर और वॉर्डन सस्पेंड प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के पास से कैश बरामद हुआ है। अली जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद है। मामले में डिप्टी जेलर कांति देवी और एक वॉर्डन संजय द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। हालांकि, जेल प्रशासन मामले को दबाए रहा। गुरुवार सुबह यह मामला सामने आया। पढ़िए पूरी खबर…