राम मंदिर परिसर में श्रृंगार-पूजन एवं भोग व्यवस्था के लिए नए अर्चकों की नियुक्ति होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुताबिक, 26 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। इसके लिए गुरुकुल शिक्षा प्राप्त होना अनिवार्य है। अयोध्या परिक्षेत्र के लोगों को वरीयता दी जाएगी। प्रशिक्षु अर्चक को 2000 हजार मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। धार्मिक समिति में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को अध्यक्ष नामित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर जौनपुर में सोते वक्त पति-पत्नी को सांप ने काटा, एक घंटे के अंदर दोनों की मौत जौनपुर में सांप के काटने से पति-पत्नी की एक साथ मौत हो गई। दोनों घर में पलंग पर सोए थे। रात में सांप ने काट लिया। 4:00 बजे भोर में महिला की तबीयत बिगड़ी। उसने घर वालों को जगाया। घर वाले अस्पताल लेकर भागे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घर पहुंचे तो उसके पति की तबीयत बिगड़ चुकी थी। घर वाले अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही पति के भी मौत हो गई। पूरा मामला सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में डेढ़ घंटे में पिता-पुत्र की मौत, बेटा कुएं में गिरा; खबर सुनते ही पिता ने दम तोड़ा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार सुबह महज कुछ घंटे के अंतराल पर पिता और पुत्र की मौत हो गई। बेटे की खेत में सोते समय कुएं में गिरने से मौत हुई। जैसे ही बेटे की मौत की खबर बीमार पिता को मिली, वे ये सदमा सह नहीं सके और चारपाई पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जांच कर परिजनों को बिना पोस्टमॉर्टम के शव सौंप दिया। एक ही घर से पिता-पुत्र की एक साथ अर्थी उठी। गांव के बाहर स्थित खेत में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पढ़ें पूरी खबर… आजमगढ़ में 5 साल के मासूम से रेप करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली आजमगढ़ में 5 साल के मासूम से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक दिन पहले घर में अकेली पाकर बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया-आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मेंहनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि जावेद कहीं भागने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति पैदल आ रहा है। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी के कब्जे से तमंचा- कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर आगरा में ATM से 500 की जगह निकले 1100 रुपए, भीड़ लगी तो पुलिस ने भगाया आगरा के मलपुरा के नगला बुद्धा में एटीएम से 500 रुपए निकालने पर 11 सौ रुपए निकलने का मामला सामने आया। जानकारी होने पर ATM पर रुपए निकालने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने रुपए निकाल भी लिए। पुलिस ने एटीएम को बंद कराया। बताया जा रहा है कि वन इंडिया के एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ है। 1100 रुपए निकलने का वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण का राहुल गांधी पर तंज; बोले- उनके कहने से देश नहीं चलेगा गोंडा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- राहुल जो गाना वह बजाना शुरू कर देते हैं, वही बार-बार बजाते रहते हैं। न उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा है, न न्यायपालिका पर और न सरकार पर। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- अगर इतनी ही दिक्कत है तो वे न्यायपालिका के शरण में जाएं ।राहुल गांधी के कहने से ये देश नहीं चलेगा। उन्होंने कहा- जब वह चुनाव जीतते हैं, तब आयोग अच्छा लगता है। जब हारते हैं, तब सवाल उठाते हैं। असल में उन्हें अपनी हार की वजह तलाशनी चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि जनता उनके साथ क्यों नहीं है। पढ़ें पूरी खबर हरदोई में तीन बच्चों की डूबकर मौत; बाग में खेलने गए थे सभी, पानी से भरे गड्ढे में डूबे हरदोई में तीन बच्चों की बगीचे में बने गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। तीनों बच्चों की चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन सभी अंदर डूब चुके थे। हादसा टड़ियाव थाना क्षेत्र के गौरा डांडा गांव की है। बच्चों की पहचान 11 वर्षीय दुर्गेश, 10 वर्षीय कार्तिक और 12 वर्षीय पवनीश के रूप में हुई है। दुर्गेश लालपुर भैंसरी गांव का रहने वाला था, जबकि कार्तिक पिहानी के चंदेली गांव से अपने मामा के घर आया था। पवनीश गौरा डांडा का ही रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सियों की मदद से तीनों के शव बाहर निकाले और टड़ियावां सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार; पुलिस पर फायर कर जानलेवा हमला किया, काउंटर फायरिंग में लगी गोली सहारनपुर में शनिवार की देर रात को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी थी। बदमाश के पास एक तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल व पीली धातु के जेवर बरामद हुए है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना नानौता पुलिस की टीम शनिवार की देर रात को गंगोह रोड स्थित ओलरा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार व्यक्ति गंगोह की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर माधोपुर रजबहे की पटरी होते हुए कच्चे रास्ते की ओर भाग गया। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद, नोएडा में लूट करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली- रोते हुए बोला – बाबूजी कभी गाजियाबाद नहीं आऊंगा गाजियाबाद में कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में एक लुटेरे के पैर में गोली मारी है। जिसके पास से एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की गई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनकाउंटर में घायल बदमाश राहुल ने रोते हुए कहा कि बाबूजी कभी गाजियाबाद नहीं आऊंगा, बाबूजी गलती हो गई। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि राहुल नोएडा का रहने वाला है। जिस पर गाजियाबाद नोएडा दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं जो लगातार चोरी वह लूट की वारदात कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा; 6 घंटे देरी से दिल्ली के लिए उड़ी फ्लाइट, देर रात एयरफोर्स से लेनी पड़ी स्पेशल परमिशन गोरखपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की नियमित फ्लाइट तकनीकी खामी के कारण 6 घंटे की देरी से रवाना हो सकी। यह विमान दोपहर 3:45 बजे दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने वाला था। शाम 4:10 बजे गोरखपुर से उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते विमान दिल्ली से रवाना ही नहीं हो पाया। फ्लाइट पकड़ने के लिए दोपहर में ही बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया और विमान की कोई सूचना नहीं मिली, तो यात्रियों की बेचैनी बढ़ती गई। कई लोग बार-बार काउंटर पर जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी और तनाव का माहौल बनने लगा। पढ़िए पूरी खबर