अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में 8 साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ और उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम ने जीत दर्ज की है। वहीं, मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान चुने गए हैं। खास बात यह है कि नसरा नईम छात्रसंघ के इतिहास में पहली महिला उपाध्यक्ष बनी हैं। शुक्रवार सुबह नतीजे घोषित होते ही कैंपस में जश्न शुरू हो गया। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने पटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़े बजाए और नारेबाजी की। 19 दिन तक चले छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद चुनाव होने से छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। देखिए 2 तस्वीरें… 4,121 वोट से जीते नोमान अशरफ अध्यक्ष पद पर पीएचडी के छात्र मोहम्मद नोमान अशरफ को 7,797 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद इंतखाब को 4,121 वोट से हराया। इंतखाब को 3,676 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम ने 7,091 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने साकिब अली खान को 1,273 वोट से हराया। साकिब को 5,818 वोट मिले। वहीं, मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान 8,385 वोट पाकर विजयी हुए। उन्होंने अहमद फराज राजी को 1,503 वोट से हराया। राजी को 6,882 वोट मिले। तीनों प्रमुख पदों में सबसे ज्यादा वोट हमदान को मिले। AMU को मिली पहली महिला उपाध्यक्ष लॉ फैकल्टी की छात्रा नसरा नईम एएमयू छात्रसंघ के इतिहास में पहली महिला उपाध्यक्ष बनी हैं। मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली नसरा लखनऊ में रहती हैं। वहीं, अध्यक्ष चुने गए नोमान अशरफ बिहार के सहरसा और मानद सचिव बने मोहम्मद हमदान आजमगढ़ के निवासी हैं। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा कैंपस गुरुवार शाम मतदान खत्म होने के बाद रात करीब 7 से 8 बजे के बीच मतगणना शुरू हुई। एबीके गर्ल्स यूनियन स्कूल में वोटों की गिनती कराई गई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे तक तीनों प्रमुख पदों के नतीजे साफ होने लगे। इसके बाद यूनियन हॉल और मैदान में जश्न शुरू हो गया। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाए और आतिशबाजी की। नारेबाजी के बीच तीनों विजेताओं का यूनियन हॉल में स्वागत किया गया। आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव होने पर पूरे कैंपस में उत्साह नजर आया। 19 दिन की भूख हड़ताल के बाद शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्र यासिर फहद ने 21 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी। डक पॉइंट और अब्दुल्लाह गर्ल्स कॉलेज गेट पर चले आंदोलन में छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। 19 दिन तक चले आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच सहमति बनी। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और 5 नवंबर को मतदान कराया गया। 11 फैकल्टी के कोर्ट मेंबर भी चुने गए चुनाव में 11 फैकल्टी और समूहों के कोर्ट मेंबर भी निर्वाचित हुए। इनमें चिकित्सा संकाय से मोहम्मद कैफ, जीवन विज्ञान से मोहम्मद राफे, इंजीनियरिंग से मोहम्मद कुमैल अशरफ, विधि संकाय से मोहम्मद हमजा अंसारी और विज्ञान संकाय से शाहंशाह खान शामिल हैं। इसके अलावा प्रबंधन अध्ययन से मोहम्मद अहसुन उस्मानी, कृषि विज्ञान एवं अन्य समूहों से मोहताशिम एजाज सानी, कला संकाय से कफील उल हक, यूनानी चिकित्सा से आमिना फैजान, वाणिज्य से इल्मा मशरूफ और समाज विज्ञान से अब्दुल बासिद सिद्दीकी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा प्रबंधन अध्ययन से मोहम्मद अहसुन उस्मानी, कृषि विज्ञान एवं अन्य समूहों से मोहताशिम एजाज सानी, कला संकाय से कफील उल हक, यूनानी चिकित्सा से आमिना फैजान, वाणिज्य से इल्मा मशरूफ और समाज विज्ञान से अब्दुल बासिद सिद्दीकी ने जीत दर्ज की। कैबिनेट के 10 सदस्य भी निर्वाचित एएमयू छात्रसंघ चुनाव में कैबिनेट सदस्य के पदों के लिए कुल 46 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। मतगणना के बाद सबसे ज्यादा वोट पाने वाले 10 प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं की सूची प्राप्त मतों के घटते क्रम में इस प्रकार है। ——————- ये भी पढ़ें- यूपी की यूट्यूबर से भिड़कर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर के फॉलोअर्स घटे:शिवानी बोलीं- मेरे पैसों से घूमा, मुझे ही बदनाम किया
औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से पंगा लेने वाले अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने 1 लाख फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। शिवानी ने बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘टेसू-झांझी’ प्रथा के दौरान उनके चेहरे पर कालिख से मूंछ बनाई थी। पढ़िए पूरी खबर…
औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से पंगा लेने वाले अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने 1 लाख फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। शिवानी ने बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘टेसू-झांझी’ प्रथा के दौरान उनके चेहरे पर कालिख से मूंछ बनाई थी। पढ़िए पूरी खबर…