गोरखपुर में महिला रिक्रूटर्स का हंगामा:बोलीं- 360 लोगों की रहने का अरेंजमेंट और 600 को रखा, बाथरूम में कैमरे लगे हैं
गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंपस में बुधवार सुबह करीब 8 बजे 600 महिला रिक्रूटर्स हंगामा करने लगीं। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रेनिंग करने आईं महिला रिक्रूटर्स ने अव्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान कई रिक्रूटर्स रोने और चिल्लाने लगीं। उन्होंने कहा- यहां 360 रिक्रूटर्स के रहने का अरेंजमेंट […]