यूपी के 6 शहरों में बारिश, मथुरा में ओले गिरे:मथुरा में तेज हवाओं से होल्डिंग गिरी, 47 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
यूपी में मौसम फिर बदल गया है। आगरा, मेरठ समेत 6 शहरों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। मथुरा में इतने ओले गिरे कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। मेरठ में इतनी तेज हवा चली कि होर्डिंग गिर गई। प्रशासन ने क्रेन बुलवाकर होर्डिंग हटवाई। लखनऊ में बादल छाए हैं। तेज हवाएं […]