योगी बोले- बीमारू राज्यों से बाहर आया यूपी:लखनऊ में बोले- पहले 17 मेडिकल कॉलेज थे, हमने 81 किए; 2 एम्स दिए
लखनऊ में सीएम योगी ने कहा- यूपी अब बीमारू राज्यों से बाहर आ गया है। 1 साल (2025) में मैंने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से राज्य के लोगों को इलाज के लिए 1400 करोड़ रुपए फंड से दिए। इसके अलावा लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से भी 5 लाख रुपए की सहायता मिल रही है। […]