90 हजार किराये के लिए मकान मालकिन की हत्या:गाजियाबाद में कातिल पति-पत्नी बोले- कोई हाथ उठाए, ये बर्दाश्त नहीं
गाजियाबाद में टीचर दीपशिखा (40) की हत्या कर दी गई। कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने किरायेदार पति-पत्नी से किराया मांगा था। 6 महीने में 90 हजार रुपए बकाया हो गया था। दीपशिखा के हाथ महिला ने पकड़े, पति ने गले में फंदा कस दिया। चिल्ला न सके, इसलिए उनके मुंह में चुनरी ठूंस दी। […]