देश की पहली महिला फाइटर पायलट का हरियाणा कनेक्शन:आस्था के पूर्वज हिसार के रहने वाले; खाप पूनिया रत्न से सम्मानित करेगी
भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया का हरियाणा से नाता है। उनका पुश्तैनी गांव हरियाणा के हिसार का लाडवा है। इस गांव में एक कुर्सीनामा (पुश्तैनी रिकॉर्ड) मौजूद है। इस कुर्सीनामा में जिक्र है कि गांव लाडवा को बसाने वाले नेता पूनिया की 15वीं पीढ़ी हिसार से यूपी चली […]