मायावती ने योगी की तारीफ की वजह बताई:सपा को खिसियानी बिल्ली कहा; 500 नेताओं के साथ 2027 की रणनीति बनाई
लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को बड़ी बैठक की। करीब 2 घंटे चली बैठक में करीब 500 पदाधिकारियों के साथ 2027 के यूपी चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। उन्होंने यूपी में सत्ता की मास्टर चाबी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में तन, मन और धन से जुटने को कहा। […]