5826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर लहराया तिरंगा:लखनऊ की पूर्वा धवन ने 8 घंटे 30 मिनट में 1300 मीटर की सीधी चढ़ाई पूरी की
लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने उत्तराखंड की 5,826 मीटर ऊंची माउंट रुद्रगैरा चोटी पर तिरंगा फहराकर नई उपलब्धि हासिल की है। पूर्वा ने 10 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे चोटी पर पहुंचकर भारतीय ध्वज फहराया। गंगोत्री से शुरू हुआ यह अभियान बर्फीले और चट्टानी रास्तों, कम ऑक्सीजन और कठिन मौसम के बीच पूरा हुआ। […]