रामनवमी से पहले तैयार हो जाएगा राम मंदिर:अयोध्या में 5 शिखरों का प्रतिष्ठा पूजन हुआ; जन्मोत्सव पर 20 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे
अयोध्या में 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इससे पहले बुधवार को मंदिर के 5 शिखरों का प्रतिष्ठा पूजन हुआ। राम मंदिर के पुरोहित आचार्य दुर्गा प्रसाद ने विधि-विधान से पूजा कराई। कलश पूजन के मुख्य यजमान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास रहे। उन्होंने शिखर पूजन […]