उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन इससे पहले प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 49 जिलों में बारिश, बादल और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से प्रदेश में थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के दौर देखे जा रहे हैं। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… 19 सितंबर को राजस्थान के रास्ते वापस लौटेगा मानसून
अब बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम होकर थमने लगेगा। इसके बाद 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने और मौसम के शुष्क होने की संभावना है। मानसून की विदाई को लेकर भी मौसम विभाग ने महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाएं
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूँ एवं आसपास के क्षेत्र।” लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। कल किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए- यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-