CISCE टॉपर बोले- IAS बनकर प्रशासन में बदलाव लाएंगे:10वीं में 99.20% लाने वाले समर्थ ने कहा- एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला मेरे आइडियल

CISCE बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार को जारी हुआ। 10वीं में लखनऊ के वैवस्वत नारायण दुबे और शिवम अवस्थी को 99.80%, 12वीं में छवि मिश्रा, देवस्य बंसल, जैनब फातिमा, ओशीन अग्रवाल, अक्षिता अग्रवाल और संस्कृति चंदेल को 99.75% अंक मिले। यह स्टूडेंट्स ऑल इंडिया टॉपर्स लिस्ट में शामिल हैं। 10वीं में 99.20% लाने वाले समर्थ ने कहा- एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला उनके आदर्श हैं। वहीं, 12वीं टॉपर छवि मिश्रा ने कहा- वह IAS अफसर बनना चाहती हैं। इसके बाद प्रशासन में बदलाव लाना है। ओशीन अग्रवाल ने कहा- वह MBBS डॉक्टर बनना चाहती हैं। 5 तस्वीरें देखिए- CMS के 62 स्टूडेंट्स को मिले 99% से ज्यादा CMS के 62 स्टूडेंट्स ने 99% से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। इनमें 4 छात्रों ने ISC में 99.75% तक स्कोर किया। कुल 62 में से 42 छात्र ISC और 20 ICSE के हैं। इस साल CMS के 3709 छात्रों ने 90% से ज्यादा और 1441 छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। वहीं 1013 छात्रों ने एक या उससे अधिक विषयों में 100% अंक हासिल किए हैं। RLB की आरुषि ने दसवीं में 98% अंक हासिल किए। इसके अलावा दिव्यांश वर्मा ने 96.6% और ओम यादव, सनुज पुष्कर, शिखर पांडेय ने 95.6% अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा आयुषी सिंह को 95.4% और समर श्रीवास्तव 94.8% मार्क्स मिले। ISC यानी बारहवीं में प्रथम गुप्ता ने 97.75% अंक हासिल किए। वहीं, वैभव कश्यप ने 92% रुद्र प्रताप सिंह, रुद्राक्ष श्रीवास्तव को 91.75% मार्क्स मिले हैं। 0.09 फीसदी अधिक रहा रिजल्ट 10वीं का रिजल्ट इस बीते वर्ष से 0.09 फीसदी अधिक रहा। इस साल ओवर ऑल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.18 रहा। जबकि बीते वर्ष 99.09 फीसदी था। जबकि वर्ष 2024 में 99.47 और वर्ष 2023 में 98.94 फीसदी रिजल्ट रहा था। कई स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। वर्ष 2025 में शहर के करीब 100 स्कूलों के 13,480 परीक्षार्थी ने 10वीं की परीक्षा दी थी। वहीं वर्ष 2024 में 12661 छात्र-छात्राओं में से 12594 पास हुए थे। हालांकि इस बार बीते साल के मुकाबले छात्र संख्या 819 विद्यार्थी अधिक थे। फिर भी रिजल्ट में 0.38 फीसदी कम आया है। वर्ष 2023 की परीक्षा में 14200 छात्र-छात्राएं 10वीं की परीक्षा में शामिल हुई थी। इसमें 14049 उत्तीर्ण हुए थे। वर्ष 2022 में दो चरणों में परीक्षा होने के कारण छात्रों को पहले चरण के बाद अपनी कमियों का पता चलने पर दूसरे चरण की परीक्षा में सुधार कर लिया था। जिसके चलते 2022 में 99.97 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थी। वर्ष 2021 कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हुई थी। उस साल रिजल्ट 99.98 प्रतिशत आया था। ICSE (10 वीं) के रिजल्ट पर एक नजर ICSE, ISC स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइटों – cisce.org और results.cisce.org – से अपने स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर, उन्हें अपनी संबंधित क्लास पर क्लिक करना होगा और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी डालनी होगी। रिजल्ट्स के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…