भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने शहरवासियों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें उन्होंने समय-समय पर तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी है। इसके साथ ही नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने और छांव के लिए टीनशेड की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। अब विस्तार से पढ़िये…
आगरा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शरीर को झुलसा देने वाली धूप और लू से लोग बेहाल हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इसको देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने हीट वेव के दृष्टिगत अनावश्यक बाहर न निकलने के लिए आमजन से अपील की है। डीएम ने ये सलाह दी
डीएम ने कहा है, भीषण गर्मी में शहरवासी स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सतर्क पर्याप्त मात्रा में नींबू पानी पीए, धूप में बाहर निकलते समय सिर को कपड़े से ढक कर रखें, ओआरएस, ग्लूकोज, तरल पदार्थों का समय-समय पर सेवन करें। हीट वेव की किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में विशेष वार्ड स्थापित करने के दिए निर्देश। हीट वेव से बचाव हेतु नगर निगम, नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत, व तहसीलों में ग्राम पंचायत द्वारा गर्मी से बचाव हेतु आश्रय स्थल की स्थापना, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों यथा-बस स्टैण्ड, श्रमिक अड्डों, टैक्सी ऑटो स्टैण्ड, प्रमुख चौराहों आदि स्थलों पर ग्रीन नेट,शेड/छांव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों की रही छुट्टी
हीटवेव को देखते हुए आगरा के सभी बोर्ड के 12वीं तक स्कूल मंगलवार को बंद रहे। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डीआईओएस ने नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में 19 मई का अवकाश घोषित कर दिया था।