NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन के सेकेंड सत्र के परिणाम में लखनऊ का दबदबा रहा। अप्रैल सत्र में हुए इन एग्जाम में राजधानी के मेधावियों ने बेहतरीन परफॉर्म करके सभी का दिल जीत लिया। इनमें तेजस राज ने 99.73 स्कोर हासिल किया है। जबकि साक्ष्य वंश को 99.71, अनुज जैन को 99.68, अभ्युदय सार्थक को 99.5, भानु प्रकाश वर्मा को 99.66, अर्जुन अग्रवाल को 99.63, ऋषित रायजादा को 99.63, आशुतोष प्रताप सिंह को 99.58 और आदित्य राजपूत को 99.57 स्कोर मिला हैं। इसके अलावा अभ्युदय सार्थक चौहान ने 99.5 का परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। CMS के कई मेधावियों को मिले बेहतरीन अंक CMS प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया- 26 ने 99 परसेंटाइल से अधिक जबकि 109 छात्रों ने 95 परसेंटाइल से अधिक अंक अर्जित करने में सफल रहे। जनरल कटऑफ मार्क्स 93.41 है, जबकि EWS का कटऑफ मार्क्स 82.41, OBC का कट-ऑफ मार्क्स 80.92, SC का कट-ऑफ मार्क्स 63.91 और ST का कट-ऑफ मार्क्स 52.01 है।